23.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
images 10
मध्यप्रदेश

बिजावर: मुरम का अवैध खनन जोरों पर

Bundelikhabar

बिजावर / शमीम खान
बिजावर नगर की हृदय स्थली माना जाने वाला डाकखाना चौराहे पर स्थित महिला वसतिगृह के पीछे मुरम की खुदाई जोरों पर चलती है प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला बसतिगृह के पीछे मुरम का विशाल भंडार है जिस पर माफ़ियायों की नजर केंद्रित रहती है और जब चाहे तब मुरम की खुदाई चालू कर दी जाती है, ऐसा ही बाकया बीते रोज हुआ जब दिनदहाड़े जेसीबी मशीन द्वारा मुरम की खुदाई का काम चालू था जिसकी सूचना तहसीलदार दुर्गेश तिवारी प्राप्त हुई जिस पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए तहसीलदार द्वारा मशीन को जब्त कर थाना बिजावर के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें-बिजावर: इस उचित मूल्य की दुकान से नदारत रहते है सेल्समैन

रवि कुशवाहा जेसीबी के ड्राइवर द्वारा बताया गया कि बिजावर तहसीलदार द्वारा जेसीबी जप्त की गई है आए दिन कहीं पर भी कोई भी जगह हो राकेश कुशवाहा की मशीन अवैध खुदाई करने के लिए मशहूर है, बिजावर डिवाइडर लाइन के इस्तेमाल के लिए यह कई बार मुरम यहां से बिना किसी शासिकीय अनुमति के निकली जाती है प्राप्त जानकारी के अनुसार जहां खुदाई की जा रही है वहां की स्थिति बहुत ही खतरनाक है खदान के ऊपर बंगले बने हुए है और महिला वस्तिगृह भवन भी है मुरम की खुदाई के कारण खाई नुमा स्थिति निर्मित हो गई है जिसके कारण भविष्य में कभी भी कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है जिससे धन हानि के साथ जनहानि होने की भी आशंका है।

Screenshot 20210812 173807

Bundelikhabar

Related posts

शासन की सड़क पर शासन का कब्जा : दुर्घटनाओं का मुख्य कारण

Bundeli Khabar

गणपति उत्सव के लिए शिवसेना ने 200 मुफ्त बस सेवाएं मुहैया कराई

Bundeli Khabar

पटवारी के रवैया से परेशान युवा ने एसडीएम से की शिकायत, की कार्यवाही की मांग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!