28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
images 44
मध्यप्रदेश

अधबनी सड़क दे रही किसी बड़े हादसे को न्यौता

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
नगर परिषद पाटन द्वारा वार्ड क्रमांक 09 में पिछले 3 माह से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है किंतु 100 मीटर की सीसी रोड आज दिनांक तक पूरी नही कर पाई है मजे की बात यो यह है कि उक्त सड़क निर्माण का भूमि पूजन माननीय विधायक जी द्वारा विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले किया गया था।

प्राप्त जानकारी के वार्ड क्रमांक 09 की यह सड़क वार्ड क्रमांक 07/08 और 09 के लोगों को मुख्य मार्ग से जोड़ती है किंतु नगरीय प्रशासन द्वारा सड़क निर्माण में मात्र ओपचारिकता ही निभाई जा रही है बरसात के तीन महीने वार्डवासियों की ज़िंदगी किसी नर्क से बदत्तर रही, वार्ड वासियों के अनुसार जब इस संबंध मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सूचना देनी चाही तब उनका मोबाईल कभी रिसीव ही नही किया जाता है, हालांकि मध्य प्रदेश सिविल सेवा अधिनियम में उक्त अधिकारियों को मात्र जनता का सेवक ही बताया गया है लेकिन इनका उक्त कृत्य कदाचरण की श्रेणी में ही आता है।

गैरतलब है कि उक्त सड़क में एक दम से नाले का उतार और स्ट्रीट लाइट न होने के कारण हमेशा से एक बड़ा दुर्घटना बिंदु बना हुआ है जो भविष्य में किसी अप्रिय घटना को घटित कर सकता है किंतु इस ओर प्रशासन अपना ध्यान केंद्रित नही करता है और अपनी कुम्भकर्णी चिर निद्रा में लीन है, अब देखना यह है कि अभी कितने महीने बाद प्रशासन अपनी चिर निद्रा से जागता है या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार करता है।


Bundelikhabar

Related posts

प्रदेश के मुखिया ने औचक निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन को किया निलंबित तो अधीक्षक को किया सम्मानित

Bundeli Khabar

तान्या कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा ने हासिल किया प्रदेश में 9 वां स्थान

Bundeli Khabar

पुरानी पेंशन बहाली के साथ 100 यूनिट बिजली मुफ्त: प्रियंका गांधी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!