28.3 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210812 WA0026
महाराष्ट्र

6 लाख 14 हजार की बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज

Bundelikhabar

6 लाख 14 हजार 330 रुपये कीमत के बिजली चोरी करने पर तीन लोगों के खिलाफ बिजली अधिनियम 2003 के कलम 135 के तहत मामला दर्ज ।

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र

भिवंडी : भिवंडी शहर में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए टोरेंट कंपनी कंपनी ने लगातार कार्रवाई कर रही है इसी क्रम में सोमवार को 6 लाख 14 हजार 330 रुपये कीमत के बिजली चोरी करने पर तीन लोगों के खिलाफ बिजली अधिनियम 2003 के कलम 135 के तहत मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शांतिनगर रोड़ औलिया मस्जिद के पास स्थित एजाज अपार्टमेंट गुलजार नगर के घर क्रमांक 602 के पहले मंजिल पर स्थित मकान मालकिन सुल्ताना बेगम शाह आलम मिर्ज़ा व शाह आलम मिर्ज़ा ने जाॅइट कीट नंबर SZ-S-44.2204 में अवैध रूप से कनेक्शन कर मीटर के अलावा 12449 युनिट बिजली वापर करते हुए 2,23,330 .96 कीमत की बिजली चोरी किया। जिसके कारण कंपनी के कर्मचारी कृष्णाचंद्र शिवराम वैश्य (36) ने शांतिनगर पुलिस थाना अंर्तगत बिजली चोरी की शिकायत दर्ज करवाया है।जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक गव्हाणे कर रहे है। बिजली चोरी की दूसरी घटना यादव डेरी के सामने कापकनेरी में घटित हुई है।

यहाँ पर मोहम्मद अली हाजी मोहम्मद शफी खान ने अपने मकान नंबर 282/1 में पोल क्रमांक P-44-226 अवैध रूप से बिजली कनेक्शन कर 19809 युनिट बिजली इस्तेमाल करते हुए 3,90,788,09 कीमत की बिजली चोरी किया‌। कंपनी के एक्झुक्युटीव रोशन कृष्णा साहु (24) ने इसकी शिकायत शांतिनगर पुलिस थाना में दर्ज करवाया है जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक गव्हाणे कर रहे हैं।


Bundelikhabar

Related posts

अंध-बधीर ज्युडो राष्ट्रीय स्पर्धेत महाराष्ट्राला तीन पदके

Bundeli Khabar

अंधेरी पोटनिवडणुकीतून भाजपची माघार, ऋतुजी लटकेंचा विजय निश्चित

Bundeli Khabar

ताप, सर्दी, खोकल्याच्या रुग्णांमध्ये वाढ हवामान बदलाचा आरोग्यावर परिणाम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!