28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20241005 WA0006
मध्यप्रदेश

विधिक साक्षरता शिविर: न्यायधीशों द्वारा वृद्धजनों का सम्मान

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता

. हमारी जागरूकता ही हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं – माननीय न्यायाधीश अम्रता मिश्रा तिवारी
. न्यायपालिका आपके अधिकारों का रक्षण करती है अतः हमारा भी कर्तव्य है कि अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाये – माननीय न्यायाधीश रितिक शर्मा खरे

पाटन नगर से तान्या कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में आज विधिक साक्षरता क्लब की ओर से शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पाटन की न्यायाधीश श्रीमती अमृता मिश्रा तिवारी एवम श्रीमती रितिका शर्मा खरे उपस्थित रही। माता सरस्वती के पूजन अर्चन के बाद कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विधिक जानकारी के साथ मौलिक कर्तव्य एवं मौलिक अधिकारों के बारे में बताया गया माननीय न्यायाधीश अमृता मिश्रा तिवारी ने कहा की हमें अपने लिए जागरूक रहना चाहिए हमारी जागरूकता ही हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करती है। इसके साथ ही अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चय एवं अक्षय निष्ठा हमें सफलता की ओर ले जाती है । छात्र – छात्राओं की ओर से भी कानून के संबंध में कुछ जिज्ञासाएं रखी गई जिनका समाधान माननीय अतिथि गणों के द्वारा किया गया ।

न्यायाधीश रितिका शर्मा ने कहा कि न्यायपालिका आपके हित मे कार्य करती हैं आपके अधिकारों का रक्षण करती है अतः हमारा भी यह कर्तव्य बनता है कि हम भी अपने मौलिक कर्तव्य बखूबी निभाये । शिविर में वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में वृद्ध जनों का सम्मान शाल,श्रीफल ,तुलसी माला और दुर्गा चालीसा देकर समारोह में सम्मान किया गया , जिसमें मुन्नू लाल जेरहा , सुरेंद्र तिवारी , राम सिंह पटेल, राम जी गुर्जर , सुशील कुमार जैन आदि उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्राचार्य चरण सिंह ठाकुर के उद्बोधन एवं आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ बच्चों को संबोधित करते हुए चरण सिंह ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों एवं संघर्ष करके एक अच्छी स्थिति प्राप्त व्यक्तियों को सामने रखकर उनसे प्रेरणा लेकर और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना सुनिश्चित करना चाहिए।

कार्यक्रम का संयोजन संस्था के उप्राचार्य सुजीत सिंह ठाकुर के द्वारा किया गया संचालन नीरज पटेल ने किया इस अवसर कमलेश नामदेव,धनन्जय प्यासी,आकांक्षा सिंघई, स्वाति परते,देवीदीन पटेल आदि के साथ ही विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओ सहित शिक्षक परिवार उपस्थित रहा।


Bundelikhabar

Related posts

80 लाख जब्त: आईपीएल सट्टे मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Bundeli Khabar

ब्लॉक कांग्रेस का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन परसोरिया में सम्पन्न

Bundeli Khabar

जनवरी में 6 और 28 को एवं फरवरी में 16 को होगा पंचायती चुनाव मतदान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!