29.7 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221206 WA0001
मध्यप्रदेश

नशीले पदार्थो की खुलेआम विक्री को लेकर युवाओं मे आक्रोश

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

देवरी क्षेत्र में अवैध रुप से विक्रय की जा रही शराब, ब्राउन सुगर(सफेद पाउडर), गांजा ​सहित अन्य नशीले पदार्थो की खुलेआम विक्री को लेकर युवाओं मे आक्रोश

जनचेतना रैली निकालकर सौपा ज्ञापन, नशीले पदार्थो के विक्रय मे लिप्त लोगो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग

देवरी/गिरीश शर्मा

गौरझामर देवरी को नशा मुक्त बनाए जाने के लिए एक पहल के तहत नशा विरोधी युवा संगठन द्वारा देवरी नगर में निकाली गई नशा मुक्ति जनचेतना रैली में शामिल हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान रैली विवेकानंद चौराहे से प्रारंभ होकर, देवरी नगर के हृदय स्थल नगरपालिका चौराहे स्थित पुलिस चौकी पहुॅची, जिसमें देवरी नगर के युवा साथी, गणमान्य नागरिक सहित महाविद्यालय एवं आई.टी.आई.संस्था के विद्यार्थी समिल हुए। पुलिस चौकी पहुॅचकर युवाओं ने अपने युवा साथियों को हो रहे नशी की लत एव उसके दुष्परिणाम के बारे मे संबोधित किया। देवरी क्षेत्र में खुलेआम नशीले पदार्थो— ब्राउन सुगर(सफेद पाउडर), गांजा, अवैध रुप शराब विक्री की जा रही है। जिसके विरोध में युवाओं साथियों ने देवरी नगर के मुख्य मार्गो पर जनचेतना रैली निकालकर नशीले पदार्थो की खुलेआम विक्री पर रोक लगाने एवं विक्रय में संलिप्त लोगो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवरी की अनुपस्थिति में थाना प्रभारी देवरी को ज्ञापन सौपा गया।


Bundelikhabar

Related posts

तुषार कांत विद्यार्थी संभालेंगे जबलपुर पुलिस की कमान

Bundeli Khabar

प्रशासन के मौन के चलते एक और हृदयविदारक दुर्घटना

Bundeli Khabar

गरीब बच्चों के भोजन से कटौती कर भर रहा अपनी जेब – समूह संचालक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!