28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210820 WA0036
मध्यप्रदेश

बिजावर: शासकीय भूमि पर सरपंच का कब्जा

Bundelikhabar

बिजावर/शमीम खान
बिजावर तहसील के अंतर्गत एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहाँ आम नागरिकों द्वारा चुने हुए जन प्रतिनिधि ने ही शासकीय भूमि पर कब्जा ठोक दिया है, लोग सरपंच चुनते हैं ताकि गाँव का विकास हो सके, पंचायत के लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया हो सके, किन्तु यहां माजरा उल्टा सामने आया है।

IMG 20210820 WA0038

क्या है मामला:
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजावर तहसील के अंतर्गत आने वाले गाँव नदगांव बट्टन में शासकीय भूमि पर गाँव के ही सरपंच ने अपना कब्जा ठोक दिया है, गांव में शासकीय विद्यालय के सामने डली सरकारी भूमि पर सरपंच एवं सरपंच पुत्र द्वारा बाउंड्री बाल बनाई जा रही है, ग्रामीणों के अनुसार उक्त भूमि सरकारी है और यदि उक्त भूमि पर बाउंड्री बाल बनाई जाती है तो विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का निकलना बंद हो जाएगा एवं आम रास्ता बंद हो जाएगी किन्तु जब गाँव का सरपंच ही ऐसा कार्य करेगा तो इसकी शिकायत कौन सुनेगा।
उक्त प्रकरण की शिकायत ग्रामीणों द्वारा तहसीलदार बिजावर से की गई है, चूंकि शिकायत करता के अनुसार वर्तमान सरपंच प्रभावशाली होने के साथ साथ दबंग भी है इस कारण गाँव के लोग शिकायत करने से डरते हैं जिस कारण सरपंच एवं सरपंच पुत्र के हौसले बुलंद हो गए है। अब बात प्रशासन के कानों तक पहुंच गई है देखना यह है की प्रशासन उक्त मामले में अपना क्या कदम उठाता है।

InShot 20210826 1525530502

Bundelikhabar

Related posts

एटीएम कैश वैन में हुई लूट और गार्ड की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar

गणतंत्र दिवस पर धूमधाम एवं हर्ष पूर्वक किया ध्वजारोहण

Bundeli Khabar

लोकायुक्त कार्यवाही: जबलपुर नगर निगम…..

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!