20 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1646904188707
मध्यप्रदेश

“आपकी जनपद आपके द्वार” कार्यक्रम को मिला जन-समर्थन

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
पाटन जनपद अंतर्गत वर्तमान में एक कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसको नाम दिया गया “आपकी जनपद आपके द्वार”, जिसको ग्रामीण क्षेत्र की जनता द्वारा भारी जन-समर्थन प्राप्त हो रहा है, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर उदयभान सिंह एवं अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन द्वारा अनवरत ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है जिसमें लोगों की समस्याओं को उनके गाँव और घर जा कर सुना जा रहा है एवं उनका वहीं पर त्वरित समाधान भी किया जा रहा है।

FB IMG 1646904127604

ग्रामीण क्षेत्र वासियो के अनुसार उक्त कार्यक्रम से आमजन को काफी फायदा हो रहा है हम लोगों की समस्याओं को हमारे गाँव में ही चौपाल लगा कर सुना जा रहा है एवं जिला पंचायत सदस्य ठाकुर उड़यभान सिंह एवम जनपद अध्यक्ष पाटन द्वारा त्वरित समाधान भी किया जा रहा है।

FB IMG 1646904134137

गैरतलब है कि उक्त कार्यक्रम के माध्यम से कई गांवों को सड़के, पानी एवं भवनों का फायदा हुआ है जो जनपद पंचायत पाटन द्वारा प्रदान की गईं हैं जो आम जन के हितार्थ एक मील का पत्थर सिद्ध होगीं एवं अन्य जन प्रतिनिधियों को भी चाहिए कि उक्त कार्यक्रम से शिक्षा ले कर वो ऐसे कार्यक्रम संचालित करें ताकि आम जनता का फायदा हो सके।


Bundelikhabar

Related posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में शाला प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित

Bundeli Khabar

नगर परिषद पाटन ने घर घर पीले चावल दे कर वेक्सीनेसन के लिए किया आमंत्रित

Bundeli Khabar

छतरपुर वन मण्डल: स्टेट फॉरेस्ट रेंज एसोसिएशन ने वन मंत्री से जांच के लिए लगाई गुहार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!