22.6 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1625158123925
मध्यप्रदेश

छतरपुर की तीन और ग्राम पंचायतों में हुआ सौ फीसदी टीकाकरण

Bundelikhabar

अब डर और संकोच छोड़कर टीकाकरण करा रहे हैं

ग्राम पंचायत थरा, लखनगुआं एवं पाटन में शत्-प्रतिशत टीकाकरण
छतरपुर / ब्यूरो
छतरपुर जिले में सामाजिक जन-जागरुकता से ग्रामीण क्षेत्रों में शत्-प्रतिशत कोविड टीकाकरण कराने के लिए लोगों में अपार उत्साह बना हैं। जिले की पंचायतों में टीकाकरण कराने के लिए सामाजिक व्यक्ति अब डर और संकोच को छोड़कर टीका लगवाने के लिए आ रहे है। गुरुवार 1 जुलाई को ग्राम पंचायत थरा, लखनगुआं एवं पाटन क्षेत्र के ग्रामीणों ने टीकाकरण कराकर जागरुकता का संदेश दिया है। गुरुवार को 67 टीकाकरण केन्द्रो पर कोविड टीके लगाए गए।
कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह और सीएमएचओ डॉ. विजय पथौरिया ने ग्रामीणों सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा टीकाकरण दलों के अधिकारी कर्मचारियों को बधाई दी है।
ग्राम पंचायत थरा, ब्लॉक ईशानगर में 2 हजार 21 मतदाताओं में से 1 हजार 779 को कोविड टीका लगाया गया। शेष 242 व्यक्तियों में गर्भवती महिलाएं, कोरोना संक्रमण से ठीक हुए व्यक्ति, ग्राम पंचायत के मृत व्यक्ति सहित ग्राम से बाहर जा चुके व्यक्ति शामिल हैं।
ग्राम पंचायत लखनगुआं, जनपद बिजावर की में 3 हजार 397 मतदाताओं में से 2 हजार 884 को कोविड टीका लगाया गया। शेष 513 व्यक्तियों में गर्भवती महिलाएं, कोरोना संक्रमण से ठीक हुए व्यक्ति, ग्राम पंचायत के मृत व्यक्ति सहित ग्राम से बाहर जा चुके व्यक्ति शामिल हैं।
ग्राम पंचायत पाटन, जनपद बिजावर की में 1 हजार 430 मतदाताओं में से 1 हजार 220 को कोविड टीका लगाया गया। शेष 210 व्यक्तियों में गर्भवती महिलाएं, कोरोना संक्रमण से ठीक हुए व्यक्ति, ग्राम पंचायत के मृत व्यक्ति सहित ग्राम से बाहर जा चुके व्यक्ति शामिल हैं।

FB IMG 1625158128547

Bundelikhabar

Related posts

दमोह कलेक्टर ने जिलेवासियों से की यह अपील

Bundeli Khabar

73 लाख की लागत से बनने वाले आरसीसी रोड का हुआ भूमिपूजन-

Bundeli Khabar

एटीएम कैश वैन लूट काण्ड: अपराधी पकड़ से बाहर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!