23.6 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210826 WA0016
उत्तरप्रदेश

तीन गांवों के सैकड़ों घरों में दस दिन से भरा है पानी

Bundelikhabar

तीन गांवों के सैकड़ों घरों में दस दिन से भरा है पानी ग्रामीणों को हो रही है परेशानी


मंगलेश कुमार/उत्तर प्रदेश
प्रतापगढ़ : पट्टी तहसील के देवसरा क्षेत्र के तीन गांवों में पिछले 10 दिनों से भी ज्यादा समय से पानी भरा हुआ है,जिससे सभी ग्रामीणों को परेशानी हो रही है और ग्रामीणों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।


जल निकासी के लिए बनाया गया सायफन बंद पड़ा है जिससे क्षेत्र के तीन गांवों में पानी भरा हुआ है इलाके के सोनपुरा देवरखा और पूरा गांव जल निकासी न होने के कारण जल मग्न हो गये है।


पानी न निकलने के चलते सभी ग्रामीण अपने घरों में कैद हो गए हैं ग्रामीणों की माने तो सायफन के जरिए पानी नदी में चला जाता था लेकिन वाराणसी लखनऊ राजमार्ग के फोर लेन होने के कारण सायफन का रास्ता बंद हो गया है जिससे गांव का पानी नहीं निकल पा रहा है।


इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी से ग्रामीणों ने शिकायत की लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई हल नहीं निकल पाया है जिससे सभी लोग बहुत परेशान हैं।


Bundelikhabar

Related posts

शर्मनाक: एक बेटी और चढ़ी दहेज की बलि

Bundeli Khabar

गिरफ्तार: छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

Bundeli Khabar

लखनऊ में होगा पहला “BEFA” अवार्ड शो का आयोजन सनी लियोन के साथ जुटेंगे कई बॉलीवुड सितारें

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!