21.4 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0823 193649
मध्यप्रदेश

एच यू आई डी सिस्टम के खिलाफ सराफा व्यापारियों की नाराजगी

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो

भारतीय मानक ब्यूरो के द्वारा सोने चांदी के आभूषणों के निर्माण और उन्हें बेचने के लिए अब एच यू आई डी सिस्टम लागू किया है,इस सिस्टम के खिलाफ सराफा व्यापारियों की नाराजगी साफ तौर पर देखी जा रही है,एच यू आई डी सिस्टम के विरोध में जबलपुर में सभी सराफा व्यापारियों ने आज अपनी दुकानें बंद रखी और एचयूआईडी व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद की,सुबह सभी सराफा कारोबारी सराफा चौक पर इकट्ठा हुए और विरोध जताते हुए भारतीय मानक ब्यूरो के द्वारा लागू की गई एचयूआईडी व्यवस्था को सरकार से वापस लेने की मांग की,व्यापारियों का कहना है कि ज्वेलरी को सत्यापित करने वाली हॉल मार्क व्यवस्था का वह स्वागत करते है और उसे उन्होंने लागू भी किया,लेकिन भारतीय मानक ब्यूरो ने आभूषणों के निर्माण करने वाले ज्वेलर्स और खरीदार की पूरी जानकारी की ट्रैकिंग करने का सिस्टम लागू किया है जो की दुकानदार और ग्राहकों के लिए ठीक नहीं है, इस व्यवस्था को तुरंत वापस लिया जाए,सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा सराफ का कहना है कि गहनों के ट्रेकिंग के लिए शुरू किए गए इस सिस्टम को तुरंत वापस नहीं लिया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी,सर्राफा व्यापारियों ने इस दौरान एक मार्च भी निकाला और अधिकारियों को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है।


Bundelikhabar

Related posts

कोरोना गाइड लाइन के साये में होगा क्रिसमस और नवबर्ष का जश्न

Bundeli Khabar

पाटन: वार्ड नं 7, 8 एवं 9 से चुनाव का बहिष्कार

Bundeli Khabar

बिजावर सीएमओ त्रिवेदी का लोकायुक्त केस पहुंचा हाई कोर्ट

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!