22.5 C
Madhya Pradesh
September 2, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2026 02 11 22 13 48 67 965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4
मध्यप्रदेश

पशु चिकित्सालय में धड़ल्ले से चल रहा इंसानों का इलाज

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता

.गत दिनों इंसानों की जान से खिलवाड़ कर रहे है गौ सेवक

.बिना किसी वैद्य डिग्री के कर रहे है प्रैक्टिस

पाटन नगर में इन दिनों झोला छाप डॉक्टर की बाढ़ सी आ गई है जिसमें ये लोग गांव – गांव जा कर लोगों का इलाज कर रहे है और आम लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे बड़ी बात तो यह सामने आई है कि पशु चिकित्सालय पाटन में पिछले कई सालों से इंसानों का इलाज चल रहा है जिसके आज दिनांक तक प्रशासन को भनक भी नहीं लग रही है यहां गौ सेवक के पद पर पदस्थ व्यक्ति बिना किसी डिग्री के इंसानों का इलाज बेखौफ कर रहे है और ग्रामीण क्षेत्र की भोली भाली जनता की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है।

ज्ञात हो कि प्रशासन द्वारा पूर्व में एक मुहिम चलाई गई गई थी किंतु इन लोगों ने घर घर जा कर इलाज चालू कर दिया अब देखना यह है कि प्रशासन अमला इस पर अंकुश लगाने क्या कदम उठाता है क्योंकि ये लोग जेनेरिक दवाएं लोगों को दे कर एक मोटी रकम ऐंठ लेते है लेकिन प्रशासन की नींद शायद छिंदवाड़ा जैसे किसी हादसे के बाद ही खुलती है।

आदर्श विश्नोई (खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन) – मीडिया के जरिए विभाग को इस संबंध सूचना प्राप्त हुई है जिसमें मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

हाई प्रोफाइल हनी ट्रेप मामला: पुलिस अधिकारी जाँच में जुटे

Bundeli Khabar

हत्या: डीजल चोरी के संदेह ले ली जान

Bundeli Khabar

नरकंकाल मिलने से मचा हड़कंप

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!