18.3 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
images 3 4
मध्यप्रदेश

हत्या : चाकू से गोद कर उतारा मौत के घाट

Bundelikhabar

सतना / ब्यूरो

कोलगवां थाना क्षेत्र टिकुरिया टोला बिजली ऑफिस के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रक्षाबंधन के पर्व की रात्रि शिवांग गुप्ता नामक युवक की चाकू से हमलाकर हत्या कर दी गई. घटना को अंजाम देने वाले अवैध शराब कारोबारी और एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी लगते ही. पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंच गए, और पूरी घटना की जानकारी ली. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तुरंत अलग-अलग टीमें बनाई. जिसके बाद इन टीमों के द्वारा तकरीबन 3 घंटे के अंदर आरोपी अवैध शराब कारोबारी मुकेश सिंह और उसके साथी विक्की गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। दरअसल, शिवांग गुप्ता उर्फ गोलू रात्रि में अपने घर जा रहा था. इसी दौरान बिजली ऑफिस के पास उसे अवैध शराब कारोबारी मुकेश सिंह और उसके साथियों ने रोक लिया. आरोपी किसी बात को लेकर शिवांग गुप्ता से विवाद करने लगे. इस दौरान अवैध शराब कारोबारी मुकेश सिंह ने चाकू निकाला और शिवांग पर लगातार चाकू से कई बार हमले कर दिए. आरोपी शिवांग को लहूलुहान कर मौके से फरार हो गए।


Bundelikhabar

Related posts

एसपी के आदेश को थाना प्रभारी ने किया दरकिनार

Bundeli Khabar

रात्रि 10 से सुबह 6 तक अब नही बज सकेंगे लाऊड स्पीकर डीजे

Bundeli Khabar

NSUI ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना सभा का किया आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!