पाटन/संवाददाता
शिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भूत भावन भोले नाथ का अभिषेक करने लोग पैदल कांवड़ से नर्मदा जल ले जाते है, श्रद्धालुगण भेड़ाघाट से पैदल मां नर्मदा का जल लेकर जागेश्वर धाम बांदकपुर जाते है जहां शिव विवाह के दिन भगवान शंकर का जलाभिषेक करते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी पद यात्रा को सुलभ बनाने एवं पुण्य लाभ अर्जित करने भक्तगण जगह जगह भंडारे का आयोजन करते है प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पत्रकार सौरभ शर्मा एवं उनकी मित्र मंडली के तत्वाधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो सुबह से ले कर रात तक चलता रहा जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया उक्त कार्यक्रम में एड. महेंद्र पाठक, विजय नेमा, मधु यादव, छुट्टन यादव, राहुल पांडे, के.के.त्रिपाठी, उपेंद्र दुबे एवं पटेल टी स्टाल पाटन का विशेष सहयोग कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

