37.9 C
Madhya Pradesh
June 8, 2026
Bundeli Khabar
उत्तरप्रदेश

बीजेपी सरकार के बड़े नेताओं की हरकत पर विपक्ष ने खड़े किए सवाल

Bundelikhabar

मंगलेश कुमार/उत्तरप्रदेश
लखनऊ – बीजेपी सरकार के नेताओं के द्वारा किया गया देश के तिरंगे का अपमान स्व कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के समय उन्हें देश के तिरंगे से ढका गया था लेकिन बीजेपी पार्टी के बड़े नेताओं ने देश के तिरंगे को अपने पार्टी के तिरंगे से ढक दिया, बीजेपी पार्टी के सभी बड़े पदाधिकार उस समय वही मौजूद थे।
यूपी के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के आंखों के सामने देश के तिरंगे को बीजेपी के झंडे से ढका गया पर योगी आदित्यनाथ ने एक बार भी किसी भी प्रकार की रोक टोक नही किए, इस समय बीजेपी पार्टी के नजरों में देश की तिरंगे की कोई कीमत नहीं रह गई है बीजेपी पार्टी के नेताओं को अपने देश के तिरंगे से ज्यादा अपने पार्टी के तिरंगे की पड़ी हुई है।

उधर विपक्ष ने हंगामा खड़ा कर दिया हैं सपा बसपा और कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं और कार्य कर्ताओं में खासा रोस दिख रहा है सूत्रों से पता चला है समाज वादी पार्टी और बसपा ने इस बात को सदन में उठने तक की बात ठान ली है उनका कहना है कि किसी पार्टी का कोई नेता या लीडर अपने देश से बड़ा कैसे हो सकता है जिसके सम्मान में देश के तिरंगे का अपमान करना पड़े बीजेपी सरकार अभी तक इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है।


उनके किसी नेता अभी तक माफी नहीं मांगी है उनका कहना है की कल्याण सिंह हमारे पार्टी के बहुत बड़े नेता थे इस लिए उनके सम्मान में ऐसा किया गया है विधान सभा चुनाव ज्यादा दूर नहीं है बीजेपी सरकार की येसी हरकतों से आगामी चुनाव पर भरी असर पड़ सकता है।


Bundelikhabar

Related posts

उत्तर प्रदेश चुनावी किलकिल

Bundeli Khabar

लोगों से धोखा धडी कर पैसे ठगने वाले 5 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Bundeli Khabar

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!