20.4 C
Madhya Pradesh
September 26, 2026
Bundeli Khabar
images 4 10
मध्यप्रदेश

छतरपुर: नीलम अहिरवार मौत मामले में तब्बू उर्फ तालिब खान सहित पांच पर हत्या का मामला दर्ज

Bundelikhabar

छतरपुर/ब्यूरो
नीलम अहिरवार के मौत के मामले में तब्बू उर्फ तालिब खान सहित पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 जलाई को नीलम की तबियत बिगड़ने से ग्वालियर ले जाते समय रास्ते मे उसकी मौत हो गई थी जिसके बाद उसके शरीर को झांसी स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया था किंतु उसके परिवार जनों के मुताबिक ससुराल में उसका धर्म परिवर्तित करवा कर उसे प्रताडित किया जा रहा था जिससे उसकी जान चली गई, हत्या की आशंका पर लड़की के पिता द्वारा पुलिस अधीक्षक के पास आवेदन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई, पुलिस द्वारा मामला संज्ञान में लेते हुए उ.प्र. प्रशासन की रजामंदी से 16 जुलाई को मृतिका का शव कब्रिस्तान से निकाल कर पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें मौत का कारण जहर बताया गया, जिसके बाद तब्बू उर्फ तालिब खान सहित पांच लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 302, 201, 174 एवं 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

यह भी देखें-बिजावर के साथ-साथ सारे जिले में नही लिए जा रहे सिक्के

हालांकि उक्त मामले को लव-जिहाद से जोड़ कर देखा जा रहा है जिस संबंध में छतरपुर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने कहा है कि अभी तब्बू उर्फ तालिब खान सहित पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है एवं मामले की विवेचना चल रही है अगर लव जिहाद से संबंधित साक्ष्य मिलते हैं तो लव जिहाद की धाराओं के इजाफा कर दिया जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यलय माधव स्मृति न्यास बरारीपुरा में हवन-पूजन के साथ भगवान श्रीगणेश की महाआरती संपन्न

Bundeli Khabar

दिखने लगा जन अभियान परिषद के जागरूकता अभियान का

Bundeli Khabar

लोकसेवा केंद्रों में अब नही होंगे आवेदन निरस्त

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!