23.1 C
Madhya Pradesh
September 30, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

24 घंटे में हत्या का पर्दाफाश: अपराधी गिरफ्तार

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

.पुलिस की तत्परता से अपराधी गिरफ्त में

.एसडीओपी पाटन ने संभाला मोर्चा

पाटन/सजल सिंघई
पाटन अनुभाग एवं कटंगी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम पौड़ी में हिरन नदी पर एक युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा ठाकुर उम्र 22 बर्ष निवासी भैरो घाट अपने मामा के घर ग्राम पौड़ी शादी में आया था जिसकी लाश हिरण नदी में तैरती हुई पाई गई, मृतक के सिर में चोट के निशान पाए गए जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध किया और बीती सुबह लाश को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन भेजा गया, यहां मृतक के परिजनो ने अपराधियों के विरोध में हंगामा किया गया, तत्पश्चात अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारिका पांडे ने मोर्चा संभालते हुए अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही एवं 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया, सूत्रों के अनुसार मृतक के सिर में एक गोली पाई गई जो देशी पिस्टल से चलाई गई थी।

एसडीओपी सारिका पांडे के नेतृत्व में वारदात के कुछ घंटों के बाद ही पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए अपराधियो को धर दबोचा, पुलिस के अनुसार मृतक राजा ठाकुर और पौड़ी ग्राम के हनुमत ठाकुर की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था जो लड़की के चाचा और भाई को नागवार गुजरा, जिसके चलते लड़की के भाई राहुल लोधी एवं चाचा राघवेंद्र लोधी ने राजा लोधी को मौत के घाट उतार दिया, वारदात में पुलिस द्वारा दिखाई गई तत्परता के चले मात्रा 24 घंटों के अंदर ही अपराधियो को पकड़ लिया गया एवं हत्या में प्रयुक्त सामग्री को भी जब्त कर लिया गया।


Bundelikhabar

Related posts

जिला दण्डाधिकारी ने किया कोरोना कर्फ्यू में दी गई छूटों एवं प्रतिबंधों को लेकर संशोधित आदेश जारी

Bundeli Khabar

मेडिकल कॉलेज में निजी एम्बुलेंस संचालकों की दबंगाई

Bundeli Khabar

बुन्देली खबर का असर: अधिक दाम पर शराब बेचने वाले 6 दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!