23 C
Madhya Pradesh
November 4, 2026
Bundeli Khabar
images 1
मध्यप्रदेश

पुलिस ने लाखों की चोरी का किया खुलासा

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता

.अभी तक पकड़े गए सभी आरोपी गुजरात से

.लगभग 50 लाख का माल बरामद

.थाना पाटन पुलिस द्वारा की गई चोरों के विरूद्ध कार्यवाही

.बरामद किए चोरी के पाइप

गत 20 तारीख को ग्राम उडना स्थित प्रातः एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के स्टोर यार्ड से अज्ञात चोरों द्वारा क्रेन (हाइड्रा) का प्रयोग करके ट्रकों में रखकर यार्ड में रखे पाइप चोरी कर लिए गए हैं। उक्त पाइप जल आपूर्ति बिछाने में नल जल योजना के अंतर्गत प्रयुक्त किए जाते हैं। चोरी गए पाइपों की अनुमानित कीमत करीबन 14,88,509/- रु थी । उक्त सूचना पर थाना पर अज्ञात आरोपीगण के विरूद्ध अपराध.क्र 44/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । घटना  से वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत कराया गया ।

घटना संज्ञान में आने पर उसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय जबलपुर श्री संपत उपाध्याय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी महोदय पाटन श्री लोकेश डाबर द्वारा उचित दिशा निर्देश प्रदान करते हुआ चोरी गए माल एवं आरोपीगण को शीघ्र वरामद कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पाटन द्वारा उक्त आरोपीगण की तलाश पतारसी एवं चोरी गए माल की बरामदगी हेतु टीम गठित कर उचित रणनीति तैयार की गई । थाना पाटन पुलिस द्वारा मौके पर चोरी की घटना में प्रयुक्त वाहनों का पता लगाया जाकर आस पास के सी.सी.टी.व्ही. कैमरे चैक गए तथा आस पास के सभी ट्रांसपोर्टरों से उक्त वाहनों एवं चालकों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जबलपुर से बाहर जाने वाले लगभग सभी टोल प्लाजा (टोल नाकों) से जानकारी प्राप्त की गई । उक्त तलाश पतारसी के दौरान ज्ञात हुआ कि चोरी की घटना में प्रयुक्त हुए ट्रक जिनमें पाइप लोड हैं, वह जबलपुर भोपाल हाइवे होते हुए भोपाल तरफ जा रहे हैं, जिनकी तलाश हेतु तुरंत रात्रि में ही एक टीम भोपाल तरफ भेजी गई , उक्त टीम द्वारा उक्त ट्रकों की पहचान कर उनका पता लगाया गए जो उक्त ट्रक औबेदुल्लागंज के पास मिले जिनमें चोरी के पाइप लोड थे। विधिवत् वैधानिक कार्यवाही करते हुए पाटन पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त 03 ट्रक कीमती करीबन 40 लाख एवं उनमें लोड चोरी के पाइप कीमती करीबन 10,00,000/- बरामद किए जाकर कुल जप्तशुदा मशरूका कीमती करीबन 50 लाख रूपए एवं घटना में संलिप्त 03 आरोपीगण 1 रामजी भिमानी पिता दाना भाई भिमाजी 2.संजय कोली पिता प्रभु कोली 3.रविराज मकवाना पिता कमलेश तीनो निवासी गुजरात को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । प्रकरण की विवेचना जारी है, घटना में संलिप्त अन्य आरोपीगण एवं घटना मे प्रयुक्त 02 ट्रक की तलाश अभी जारी है ।

उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी पाटन गोपिन्द्र सिंह राजपूत, उनि जितेन्द्र दुबे, उनि आकाशदीप साहू , उनि अरविंद सिंह, प्र.आर. राममिलन , प्र.आर. विनय , प्र.आर. अजय , प्र.आर. रूपेश , आर. रामगोपाल, आर. दिनेश विश्वकर्मा, आर. विजय, आर. रिंकु, आर. आनंद , आर. रिंकेश, आर. गंगाराम, आर. छन्नू , आर. अनुराग, आर. धनंजय व अन्य पाटन पुलिस स्टाफ तथा सायबर सेल जबलपुर , थाना औबेदुल्लागंज जिला रायसेन पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।


Bundelikhabar

Related posts

उज्जैन के कलाकार होंगे शामिल जन्माष्टमी की शोभायात्रा में

Bundeli Khabar

थाना प्रभारी पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का प्रकरण

Bundeli Khabar

जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!