28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220804 WA0007
मध्यप्रदेश

थाना प्रभारी पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का प्रकरण

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो

टीआई के खिलाफ रेप का केस दर्ज, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मांग भरने के बाद भी शादी से मुकर गया टीआई

मध्यप्रदेश के एक टीआई के खिलाफ रेप के आरोप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में टीआई के खिलाफ थाने में रेप का केस दर्ज हुआ है। फिलहाल आरोपी टीआई लाइन अटैच बताया जा रहा है। वहीँ जबलपुर महिला थाने में टीआई संदीप आयाची के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी टीआई के खिलाफ शादी के नाम पर महिला आरक्षक का शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप है। महिला आरक्षक साल 2018 में टीआई के संपर्क में आई थी। साल 2018 में जबलपुर के गोरखपुर थाने में टीआई संदीप अयाची भी पदस्थ थे। बताया जाता है कि शादी और शारीरिक शोषण को लेकर पहले भी थाने में हंगामा हुआ था। महिला आरक्षक के हंगामा करने पर आरोपी टीआई ने पीड़िता की मांग भर कर सब को चौंका दिया था। उसने मांग भरकर हंगामा को शांत कर दिया लेकिन मांग भरने के बाद भी पीड़िता को नहीं अपनाया। टीआई संदीप अयाची फिलहाल लाइन अटैच चल रहे है। वहीँ पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर रहे।।


Bundelikhabar

Related posts

आगजनी:मासूम बच्ची सहित तीन लोगों की मृत्यु

Bundeli Khabar

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की जिला कार्यकारिणी का गठन

Bundeli Khabar

जुआ फड़ पर क्राइम ब्रांच एवं पुलिस की दबिश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!