21.3 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210816 WA0013
महाराष्ट्र

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में किया गया वृक्षारोपण

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
ठाणे : देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर ठाणे के वागले इस्टेट स्थित कामगार हास्पिटल के सड़क पर #Gogreeenrevolution मुहिम की तहत वृक्षारोपण अभियान सम्पन्न किया गया। इस मुहिम के संचालक तथा रुद्र व शिवशांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के निर्देशन में निरंतर प्रयेक सप्ताह संस्था द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाता है। तथा संस्था द्वारा अबतक लगभग 1500 से अधिक वृक्ष लगाए जा चुके हैं।

कार्यक्रम की शुरुवात राष्ट्रगान व संस्था का शपथ लेकर की गई तथा भारत माता की जय व वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ के नारे लगाए गए साथ ही संस्था द्वारा छोटे बच्चों में स्वंत्रता सेनानीओ तथा महापुरुषों के बारे में बतलाने के लिए संस्कार क्लासेस के बच्चों से स्वतंत्रता सेनानी व महापुरुष के रूप में तथा श्री विभूति प्रकाशानंद जी विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका गण लवलेश विश्वकर्मा, शारदा राजभर, जगदीश देवकर , लक्ष्मी कनौजिया, सुमित्रा पाल, निर्मला यादव, सीमा शर्मा, संगीता कालभोर, बृजेश सिंह, विलास राठौड़, प्रदीप शिंपी, आरती ब्राह्मणे, आशुतोष सिंह, नकुल पाटिल के हाथों वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर संस्कार क्लासेस की संचालिका लक्ष्मी मौर्या, रंजीत सिंह, मिलिंद कुलकर्णी,नीलम यादव, शिक्षा यादव, श्वेता सिंह, शिखा सिंह, प्रशांत दलाई, विशाल टेमकर, रोहन मंडराई, सुधांशु विसोइ, शिवकुमार, दानिश, हिमांशु, आजाद शर्मा, आकाश, शैलेश, मनीष, आमोद, राज, श्रेया, श्रेयस, अभय व समस्त शिवशांति परिवार के लोगों ने अपना श्रमदान दिया।


Bundelikhabar

Related posts

रस्त्यावर गाडी थांबून कोणताही वाहतूक अंमलदार गाडीचे कागदपत्र तपासू शकत नाही – हेमंत नगराळे

Bundeli Khabar

वसईत एकाच दिवशी २० ठिकाणी होणार महारक्तदान

Bundeli Khabar

छत्रा ने लगाए 15 पेड़ , स्कूल का नाम किया रोशन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!