23.1 C
Madhya Pradesh
August 30, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210825 WA0004
महाराष्ट्र

पर्यावरण संरक्षण के लिए राजस्थानी साइकिल बाबा निकले भारत मिशन पर, नमित झवेरी करेंगे समर्थन

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : साइकिल से ही पूरे भारत का भ्रमण करने की इच्छा मन में जगाने वाले राजस्थानी साइकिल बाबा यानी ग्रीन मैन भारत के मिशन पर निकले हुए हैं। इसके साथ ही पूरे भारत को इनका संदेश है कि अपने तिरंगे का सम्मान करना चाहिए, ऑक्सीजन की मात्रा कम ना हो इसलिए हमें पृथ्वी को फिर से हरा-भरा करना चाहिए इसलिए वृक्षारोपण का महत्व भी समझाते हैं। पानी कैसे बचाया जाए, रोजाना फिटनेस आदि जैसे संदेश पर्यावरण संतुलन के लिए, पर्यावरण सुरक्षा के लिए अपने साइकिल द्वारा भारत मिशन की यात्रा के दौरान हर जगह देते हैं। 


राजस्थानी साइकिल बाबा ने अपनी राइड 11 जनवरी 2021 को श्रीमाधवपुर से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के लिए शुरू की थी। और उनकी दूसरी राइड थी 1 जुलाई 2021 श्रीमाधवपुर से जयपुर, जयपुर से अजमेर, अजमेर से भीलवाड़, भीलवाड़ से उदयपुर से गुजरात और गुजरात से महाराष्ट्र।
महाराष्ट्र में एक सामाजिक कार्यकर्ता और लोक हितवादी नमित झवेरी राजस्थानी साइकिल बाबा का समर्थन कर रहे हैं जिन्होंने पहली सवारी राजस्थान से दिल्ली तक तय की है और दूसरी सवारी राजस्थान से मुंबई और कुल मिलाकर 2500 किलोमीटर तक की दूरी साइकिल के साथ अब तक तय की है और तीसरी जो सवारी है वह दिल्ली से लेह लद्दाख तक है।


Bundelikhabar

Related posts

वीजबिल वसुलीला गती द्या; प्रभारी सहव्यावस्थापकीय संचालक रेशमे यांचे निर्देश

Bundeli Khabar

भिवंडी ग्रामीणमध्ये काँग्रेसची बूथ बांधणी अभियानाला उत्साही प्रतिसाद

Bundeli Khabar

तकनीशियनों के साथ साथ कलाकारों को मिलेगा सस्ते में घर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!