27.1 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0804 132630
मध्यप्रदेश

एक ही थाने में पिछले 8 सालों से जमे आरक्षक के खिलाफ लोगों ने दिया ज्ञापन

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो
जबलपुर घमापुर थाना क्षेत्र के रहवासी इन दिनों थाने में पदस्थ एक आरक्षक से काफी परेशान है ,विगत 8 सालो से घमापुर थाने में कब्जा जमाए आरक्षक जे पी तिवारी पर अधिकारियों की ऐसी क्या मेहरबानी है जो विगत 8 सालो से एक ही थाने में जमे बैठे है,लोगों का कहना है कि आम आदमी पर झूठे मामले और मारपीट आरक्षक द्वारा जबरन थोप दिए जाते है,वही क्षेत्रवासियों ने आरक्षक से परेशान होकर एसपी कार्यालय में आरक्षक जेपी तिवारी को हटाए जाने की मांग करते हुए एएसपी गोपाल खांडेल को ज्ञापन दिया।

यही भी पढ़ें-जुर्माना: एल 1और एल 2 अधिकारियों पर जुर्माना

आम लोगों को यह कदम आरक्षक द्वारा त्रस्त किये जाने के बाद उठाना पड़ा, घमापुर थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के लोग उक्त आरक्षक से पूर्णतः परेशान हो चुके हैं जिसके बाद उन्होंने अपना शिकायत पत्र ज्ञापन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक महो को सौंपा ताकि आरक्षक के कृत्यों से बारिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा सकें।

यह भी पढ़ें-नागपंचमी पर अब नही दिखेंगे नाग

गैर तलब है कि शासन के नियम अनुसार किसी भी थाने में एक आरक्षक 3 साल से ज़्यादा नही रह सकता है लेकिन जेपी तिवारी एक ही थाने में 8 सालो से पदस्थ है जिसके कारण थाने में और क्षेत्र उनका दबदबा है वह किसी को भी झूठे मामले में आरोपी बना देते है,और इनके द्वारा अवैध वासुली भी की जाती है। वही पूरे मामले में एडिशनल एसपी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और अगर कोई दोषी होता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच का ऑनलाइन सम्मान समारोह सम्पन्न

Bundeli Khabar

निर्देश: सहारा इंडिया 3 दिन में जमा राशि वापिस करे

Bundeli Khabar

जनपद पंचायत बड़ामलहरा की शाख पर बट्टा लग रही ग्राम पंचायत की गंदगी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!