21.8 C
Madhya Pradesh
September 17, 2024
Bundeli Khabar
Home » नागपंचमी पर अब नही दिखेंगे नाग
मध्यप्रदेश

नागपंचमी पर अब नही दिखेंगे नाग

नागपंचमी पर सर्पों के विरूद्ध अत्याचार रोकने वन विभाग ने गठित किये उडऩदस्ता दल
ग्राम वन सुरक्षा समितियों का भी लिया जायेगा सहयोग

जबलपुर / ब्यूरो

नागपंचमी के पर्व पर सर्पों को पकडऩे एवं प्रदर्शन की रोकथाम के लिए वन मंडल जबलपुर के सभी परिक्षेत्रों में एवं उप वन मंडल स्तर पर उडऩदस्ता दल गठित कर सतत गश्त करने की योजना बनाई गई है।
वन मंडल अधिकारी जबलपुर श्रीमती अंजना सुचिता तिर्की ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष इस कार्य में वन सुरक्षा समिति एवं ग्राम वन सुरक्षा समितियों का सहयोग लेकर उडऩदस्ता दल को और प्रभावी बनाया जा रहा है। जबलपुर वन मंडल में पदस्थ सभी वरिष्ठ अधिकारी भी गश्त में स्वयं आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।

यह भी पढ़ें- दुष्कर्म: पाँच लोगों ने मिलकर  घटना को दिया अंजाम

वन मंडलाधिकारी ने बताया कि सर्पों को पकडऩा एवं उनका प्रदर्शन भारतीय वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध है। सपेरों द्वारा सर्पों को पकडऩे के दौरान सर्प घायल हो जाते हैं। उनका विषदंत तोडऩे से वे अपनी रक्षा नहीं कर पाते हैं एवं कई सर्पों की मृत्यु भी हो जाती है। उन्होंने बताया कि सर्पों को पकडऩे एवं उनका प्रदर्शन करने किसी व्यक्ति को उकसाना भी समतुल्य अपराध की श्रेणी में आता है।


वन मंडलाधिकारी श्रीमती तिर्की ने आम नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि इस प्रकार के आपराधिक कृत्य को हतोत्साहित करने के लिए वन विभाग के कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर भी जारी करते हुए बताया कि नागरिक कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9424792700 अथवा परिक्षेत्र अधिकारी जबलपुर के मोबाइल नंबर 9424792629 पर, परिक्षेत्र अधिकारी बरगी को 9424792646 पर, परिक्षेत्र अधिकारी पाटन को 9424792652 पर परिक्षेत्र अधिकारी शहपुरा को 9424792715 पर, परिक्षेत्र अधिकारी सिहोरा को 9424792671 पर, परिक्षेत्र अधिकारी कुंडम को 9424792665 पर तथा परिक्षेत्र अधिकारी पनागर को 9424792678 पर सूचना दे सकते हैं।

Related posts

कांग्रेसियों ने पुष्प वर्षा कर सर्व विप्र समाज की शोभायात्रा का किया स्वागत

Bundeli Khabar

अनशनकारी पार्षद रामपाल शर्मा का स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल में भर्ती

Bundeli Khabar

स्टॉक में भिन्नता पाये जाने पर पाटन में गोदाम सील

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!