28 C
Madhya Pradesh
September 9, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1625769386143
मध्यप्रदेशUncategorized

कलेक्टर की उपस्थिति में शिविर में प्राप्त आवेदनों का तत्काल किया गया निराकरण

Bundelikhabar

आम जनता की शिकायतों/समस्याओं के निराकरण हेतु गोर में विशेष शिविर आयोजित

टीकमगढ़/ब्यूरो

कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आम जनता से प्राप्त शिकायतों, समस्याओं तथा मांगों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।
इसीक्रम में आज कलेक्टर द्विवेदी की अध्यक्षता में कृषि उपज भवन प्रांगण गोर में आम जनता से प्राप्त शिकायतों, समस्याओं तथा मांगों के निराकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एक जुलाई 2021 को संबंधित अधिकारियों द्वारा किये गये भ्रमण के दौरान ग्रामीण जनों से प्राप्त शिकायतों/समस्याओं/मांगों के आवेदनों का अधिकारियों द्वारा निराकरण किया गया। साथ ही जिन आवेदनों का निराकरण शिविर में नहीं हो सका, उनकी जानकारी संबंधितजनों को दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसके मालवीय, अपर कलेक्टर आईजे खलको, संयुक्त कलेक्टर हिमांशु प्रजापति, एसडीएम जतारा सौरभ सोनवणे, डिप्टी कलेक्टर हर्षल चौधरी, सभी विभाग प्रमुख, संबंधित अधिकारी सहित शासकीय ग्रामीण अमला तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वि के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों द्वारा एक जुलाई 2021 को जनपद जतारा की चयनित 52 ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के पश्चात जनपद जतारा की चयनित 52 ग्राम पंचायतों को मोहनगढ़, गोर एवं दिगौड़ा सेक्टर अंतर्गत विभाजित किया गया, जिनमें इस दौरान प्राप्त शिकायतों/समस्याओं/मांगों के निराकरण हेतु सेक्टरवार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत गोर सेक्टर में ग्राम पंचायत वनगांय, बिजरावन, दरगांयकला, गोर, जगतनगर, खेरा, लखैपुर, मड़खेरा, मझगुवां, मालपीथा, मोंगना, पड़वार, शिवराजपुर तथा नादिया ग्राम पंचायतों में ग्रामीण जनों से प्राप्त शिकायतों/समस्याओं/मांगों के आवेदनों के निराकरण हेतु गोर में शिविर का आयोजन किया गया।

FB IMG 1625769394465

Bundelikhabar

Related posts

कलेक्टर की पहल पर पाटन के 50 गांव के खेतों में पहुंचा नहर का पानी

Bundeli Khabar

बैंक और बिभाग समन्वय के साथ करें लक्ष्य पूर्ति – कलेक्टर

Bundeli Khabar

गृह विभाग का कारनामा: किसी के रिटायरमेंट तो किसी की मृत्यु के बाद किये जा रहे ट्रांसफर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!