23.9 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 2 1
मध्यप्रदेश

जुर्माना: एल 1और एल 2 अधिकारियों पर जुर्माना

Bundelikhabar

सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर माह जून की 112 शिकायतों के निराकरण नहीं होने पर एल-1 एवं एल-2 अधिकारियों पर 11 हजार 200 रूपये का जुर्माना किया अधिरोपित
दमोह / ब्यूरो

सी. एम. हेल्पलाईन पोर्टल पर माह जून 2021 में अनिराकृत पाई गईं 112 शिकायतों का निराकरण अधिकारियों द्वारा समय-सीमा में नहीं किये जाने एवं वरिष्ठ कार्यालयों द्वारा जारी निर्देशों की अवहेलना किये जाने के फलस्वरूप प्रति शिकायत 100 रूपये के मान से एल-1 एवं एल-2 अधिकारियों पर 11 हजार 200 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया है।

यह भी पढ़ें-नागपंचमी पर अब नही दिखेंगे नाग

निर्देशित किया है कि अर्थदण्ड की राशि 07 दिवस में लोक सेवा प्रबंधन दमोह के कार्यालय (कक्ष क्रमांक 72, कलेक्‍ट्रेट) में जमा करते हुये रेडक्रॉस सोसाइटी की रसीद प्राप्त करें, साथ ही आदेशित किया है कि शिकायतों के अनिराकृत होने की पुर्नावृत्ति न हो।

ज्ञातव्य है नागरिकों की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने हेतु मध्य प्रदेश शासन द्वारा सी. एम. हेल्पलाईन 181 को संचालित किया जा रहा है। सी.एम.हेल्पलाईन 181 पोर्टल पर नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण में एल-1 एवं एल-2 अधिकारियों का मुख्य उत्तरदायित्व रहता है। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण के संबंध में लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा पर्याप्त प्रशिक्षण भी दिया गया है साथ ही समय-समय पर निर्देश भी जारी किये गये हैं। प्रशिक्षण व निर्देशों के उपरांत भी सी. एम. हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतें अनिराकृत पाई जा रही हैं।

FB IMG 1628057791623

Bundelikhabar

Related posts

पाटन: साहब हरिजन हूँ इसलिए नहीं सुनते हैं सवर्ण अधिकारी

Bundeli Khabar

पुलिस तीन दिन चलाएगी नो मास्क नो मूवमेंट अभियान : गृहमंत्री

Bundeli Khabar

सजल सिंघई के वीडियो एलबम का पोस्टर हुआ लॉन्च

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!