27.4 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
images 1 8
मध्यप्रदेश

हत्या: चाकुओं के वार से एक व्यक्ति की मौत

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो
रविवार देर रात बदमाशों ने दो व्यक्तियों पर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती है।

यह भी पढ़ें-बिजावर सीएमओ त्रिवेदी का लोकायुक्त केस पहुंचा हाई कोर्ट

दमोह नाका के पास रात को एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. वारदात बडे़ ही अजीब घटनाक्रम के बीच हुई. बताया जाता है कि मृतक एक सड़क दुर्घटना के बाद भाग रहा था. तभी दो अन्य युवकों से विवाद हो गया. जिसके बाद दोनों युवकों ने उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

IMG 20210801 WA00242

आनंद सोनकर एवं अनिकेत सोनकर का पहले से ही बिट्टू मराठा से विवाद चल रहा था. बिट्टू को देखकर दोनों गुस्से में आ गए और दोनों ही आरोपियों ने चाकू से उस पर हमला कर दिया. हमले में बिट्टू मराठा गंभीर रुप से घायल हो गया. आनन-फानन में बिट्टू को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां ज्यादा खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुतबिक हनुमानताल निवासी मृतक बिट्टू मराठा का आरोपी आनंद और अनिकेत से पुराना विवाद चल रहा था. मृतक और आरोपी पड़ोसी हैं. कुछ साल पहले दोनों के बीच में विवाद हुआ था, तब से ही बिट्टू और अनिकेत जानी दुश्मन बन गए थे. रविवार को मौका मिलते ही आनंद और अनिकेत नें बिट्टू की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।


Bundelikhabar

Related posts

नगर निगम द्वारा राजीव आवास के ठेकेदार को करोड़ों रुपए के अधिक भुगतान का मामला

Bundeli Khabar

महंगाई की मार से परेशान आम नागरिक

Bundeli Khabar

ध्वजरोहण कर मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस 

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!