पाटन नगर परिषद में सम्मान समारोह एवं उपहार वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
नगर परिषद के पार्षद रहे मौजूद
नगर को साफ स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों का भी किया गया सम्मान
पाटन// नगर परिषद में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें की अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मान समारोह और उपहार वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।
वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद जितेंद्र सिंह ठाकुर के साथ अनेक वार्ड के पार्षद भी मौजूद रहे। नगर परिषद में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएमओ जयश्री चौहान का भी सम्मान किया गया।
इस दौरान साल भर नगर को साफ और स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया और साथ ही उन्हें उपहार भी बांटे गए। वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि नगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों का भी इस मौके पर सम्मान किया गया और उन्हें उपहार बांटे गए।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बहुत जरूरी है क्योंकि इससे कर्मचारियों का उत्साहवर्धन भी होता है और यह उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का सम्मान भी है।
पाटन नगर परिषद में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष देव कुमार यादव सीएमओ जयश्री चौहान पार्षद गजेंद्र सिंह, दीपक जैन महेंद्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी भी मौजूद रहे।

