20.6 C
Madhya Pradesh
November 9, 2026
Bundeli Khabar
file 00000000b2608208bafe8b79b292bcf9
मध्यप्रदेश

दिवाली धमाका : लाईन मेन की वसूली से पटाखा व्यापारी त्रस्त

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

पाटन // संवाददाता
दिवाली के पावन पर्व पर बिजली विभाग के कर्मचारी द्वारा पटाखा व्यापारियों से अवैध बसूली का मामला सामने आया है जहां एक ओर सरकार छोटे छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित कर रही है ताकि बेरोजगारी कम हो सके तो वहीं प्रशासन के नुमाइंदे अवैध बसूली के चक्कर में लोगों को स्वतंत्रता से व्यवसाय भी नहीं करने देते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम पाटन में पटाखा बाजार लगाया जाता है जहां नगर परिषद पाटन द्वारा दुकानों की उचित व्यवस्था की जाती है ताकि आमजन और दुकानदारों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, और हिंदू धर्म का सबसे बड़ा पावन पर्व दिवाली लोग आराम से मना सकें।

ज्ञात हो कि दुकानों में बिजली विभाग के द्वारा लाइट की व्यवस्था की गई थी पटाखा बाजार में लगभग 14 दुकानों की नगर परिषद द्वारा उचित व्यवस्था की गई थी, ऐसे में बिजली विभाग द्वारा 14 दुकानों को एक विद्युत कनेक्शन जारी किया गया था जिसका सुविधा शुल्क मात्र 1100/- रुपए शासन में जमा किए गए किंतु लाइन मेन पवन विश्वकर्मा द्वारा सभी दुकानदारों से 700 रु. से लेकर 1000 रु. तक अवैध रूप से वसूल किए गया जबकि शासन के राजकोष में मात्र 1100/- रु भी जमा किए गए, लाइन मेन के द्वारा अवैध बसूली से समस्त व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है जबकि शायद वरिष्ठ अधिकारियों तक इस बसूली की सूचना भी नहीं है।

गौरतलब है कि पाटन नगर के लाइन मेन पवन विश्वकर्मा लगातार विवादों से घिरे रहते है किंतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कोई यथोचित कार्यवाही नहीं की जाती है अब इसका अप्रत्यक्ष कारण जो भी हो, देखने वाली बात यह कि लाइन मेन के इस कृत्य पर वरिष्ठ अधिकारी क्या प्रतिक्रिया देते है।


Bundelikhabar

Related posts

सत्तारूढ़ दल की कठपुतली बना न. पा. प्रशासन: कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी 

Bundeli Khabar

ग्राम पंचायत धरमपुरा की गंदगी पर ग्रामीणों ने उठाये सवाल

Bundeli Khabar

आसान नहीं था भोपाल की गलियों से निकलकर यहां अपने लिए जगह बना पाना : प्रतिष्ठा श्रीवास्तव

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!