21.5 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20261107 WA0008
Uncategorized

दिवाली पर एसडीएम निरीक्षण मात्र औपचारिकता

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

.SDM ने आँख में पट्टी बांध कर कटंगी की मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण 

.घरेलु गैस सिलेंडर छोड़ खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

पाटन। उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता-पूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार दीपावली के मद्देनजर चलाये जा रहे विशेष अभियान को उनके ही एसडीएम एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी पतीला लगाने में तुले है। फोटोबाजी के चक्कर में ये अधिकारी सिर्फ खानापूर्ती में जुटे है। ऐसा ही एक मामला पाटन तहसील की कटंगी उप तहसील से शुक्रवार को देखने को मिला जहां पाटन एसडीएम सृष्टि प्रजापति एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार गुप्ता की संयुक्त टीम ने कटंगी नगर की मिठाई और खोवा की दुकानों का निरीक्षण कर छेना,कलाकंद रसगुल्ला और मोतीचूर के लड्डू के नमूने परीक्षण के लिए एकत्र किये। इस दौरान एसडीएम मैडम भी मिठाई दुकानों का निरिक्षण करते दिखी लेकिन इन अधिकारीयों को मौके पर घरेलु सिलेंडर नहीं दिखा ऐसा प्रतीत होता है कि मानों इन अधिकारीयों ने अपनी आँखों में पट्टी बांधकर मिठाई दुकानों का निरिक्षण किया हो। आत्माविश्वास से लवरेज इन अधिकारीयों का मिठाई दुकानो का औचक निरिक्षण सिर्फ दिखावा प्रतीत हो रहा है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने कटंगी नगर की दो दुकानों के सैंपल जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं। तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम,2006 तथा संबंधित नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। लेकिन मौके पर घरेलु गैस सिलेंडर का उपयोग कर मिठाई बनाने वाले पर कार्यवाही करने पर चुप्पी साध ली जाती है।

इनका कहना : जब इस मामले को लेकर पाटन एसडीएम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमने कटंगी में जाँच की थी उसमें सब सही पाया गया है,वहाँ हमको नहीं दिखा घरेलु गैस सिलेंडर,हम ए.एम को बोल देते है वह देख लेंगे। जब पूछा कि कलेक्टर पेज पर यह कार्यवाही की जानकारी एवं वीडियो पब्लिस किया गया है तो वह बोली आप फ़ूड विभाग में बात कर ले : सृष्टि प्रजापति,एसडीएम पाटन


Bundelikhabar

Related posts

नागा चैतन्य और साई पल्लवी अभिनीत “थंडेल” 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Bundeli Khabar

मातगुवां थाना पुलिस ने 9 आरोपियों को दबोचा

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!