28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0731 102010
मध्यप्रदेश

झूठ और भ्रम फैला रही कांग्रेस को बेनकाब करें कार्यकर्ता- बी.डी. शर्मा

Bundelikhabar

भोपाल / ब्यूरो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विकास की ओर अग्रसर है, लेकिन भारत के बढ़ते मान से कई देश विरोधी ताकते और विपक्षी दल परेशान है। कांग्रेस झूठ और छलकपट फैलाने का काम कर रही है। मंडल और बूथ के कार्यकर्ता पार्टी के प्रवक्ता बनकर केन्द्र और राज्य सरकार के कामों को जनता तक ले जाए और कांग्रेस को बेनकाब करें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को भोपाल जिले के शाहपुरा मंडल की कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कही। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना है तो इसमें मंडल से लेकर बूथ तक के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। बैठक को जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी एवं वरिष्ठ नेता धु्रवनारायण सिंह ने भी संबोधित किया।
– भाजपा कार्यकर्ता के लिए देश और समाज पहले
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल सिर्फ कहने के लिए नहीं बल्कि व्यवहारिक रूप में भी संगठन का केन्द्र कार्यकर्ता है। इसलिए हमारे यहां समय-समय पर कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और प्रबोधन की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए देश और समाज पहले है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान को लेकर जो विचार दिया उस विचारधारा के आधार पर हम आगे बढ़ रहे है। हमें गर्व है कि आज प्रधानमंत्री से लेकर पंच, सरपंच तक हमारे कार्यकर्ता है।
– बलिदानों पर खड़ी हमारी बुनियाद, हमें गर्व जो कहा सो किया
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास गौरवशाली रहा है। कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान हुआ। राम मंदिर निर्माण के लिए कई कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की आहूति दी। हमारी बुनियाद बलिदानों पर खड़ी है। हमें गर्व है कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक हमने जो कहा उसे पूरा करने का काम किया। कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात हो या अयोध्या में राम मंदिर निर्माण ऐसे अनेक विषय है जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा करके समाज और हर वर्ग का विश्वास जीता है।
– सक्रिय और सक्षम मंडल बनाने की दिशा में आगे बढ़े
श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्य विस्तार का केन्द्र बूथ है। हमारे बूथ तभी मजबूत होंगे जब हम सक्रिय और सक्षम मंडल बनायेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के तय कार्यक्रम हर बूथ पर आयोजित हो और हर बूथ के कार्यकर्ता का प्रतिनिधित्व मंडल में हो। सरकार के कार्यो को कार्यकर्ता हर बूथ तक पहुंचाने की दिशा में काम करें। उन्होंने कहा कि सक्रिय और सक्षम मंडल बनाने के की दिशा में आगे बढ़े।
बैठक में सुरजीत सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास विरानी, हीरेन्द्र बहादुर सिंह, श्रीमती वंदना परिहार, किशन सूर्यवंशी, उत्कर्ष नायक उपस्थित थे।


Bundelikhabar

Related posts

प्रदेश के सबसे बड़ी 116 किमी की रिंग रोड का कार्य होगा शीघ्र प्रारम्भ

Bundeli Khabar

ब्लैकमेल: युवती ने ब्लैकमेल कर ठगे हजारों रुपए

Bundeli Khabar

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजावर में एस, एम, डी, सी की कार्यशाला हुई आयोजित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!