28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210731 WA0015
महाराष्ट्र

राकांपा की जिला इकाई ने मनपा आयुक्त को ज्ञापन देते हुए फौरन सेंटर बढ़ाने की मांग

Bundelikhabar

मुम्बई / प्रमोद कुमार

कल्याण : पूर्व विधायक एवं राकांपा के जिलाध्यक्ष अप्पा शिंदे ने कहा है कि मनपा के कनिष्ठ अधिकारी चिट्ठी का जबाब नहीं देते हैं। गौरतलब है कि कल्याण में टीकाकरण की दिक्कत को लेकर राकांपा की जिला इकाई ने मनपा आयुक्त को ज्ञापन देते हुए फौरन सेंटर बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन देने के बाद कल्याण मनपा आयुक्त डा.विजय सूर्यवंशी से चर्चा करते हुए पूर्व विधायक एवं राकांपा के जिलाध्यक्ष अप्पा शिंदे ने कहा कि छोटे व्यापारियों को राहत पहुंचाने के लिए फौरन टीकाकरण केंद्र बढ़ाया जाए।

यह भी पढ़ें-मास्टरशेफ संजीव कपूर यांचा पूरग्रस्तांना मदतीचा हात

मनपा आयुक्त डा.विजय सूर्यवंशी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही टीकाकरण केंद्र और मोबाइल टीकाकरण वैन उपलब्ध कराया जाएगा। शिंदे ने शनिवार-रविवार दो दिनों की बंदी के मामले में एक दिन दुकानें चालू करने की बात कही।


साथ ही उन्होंने मनपा के कनिष्ठ अधिकारियों की शिकायत करते हुए कहा कि कनिष्ठ अधिकारी न तो पत्रों का जबाब देते हैं और न ही किसी शिकायत पर कार्रवाई होती है। टीकाकरण केंद्र की मांग को लेकर राकांपा के प्रतिनिधि मंडल में जिला कार्याध्यक्ष वंडारशेठ पाटील के अलावा डोंबिवली विधानसभा अध्यक्ष सुरेश जोशी, अर्जुन नायर और शरद गवली सहित राकांपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

त्या ओला उबेर चालकाच्या खुनाचा तपास पूर्ण.

Bundeli Khabar

कल्याणमधील डिझायर फाऊंडेशनतर्फे स्वतंत्रादिन साजरा

Bundeli Khabar

60 साल के व्यक्ति की हत्या के मामले में महिला समेत 2 लोगों को किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!