28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1623952518630
मध्यप्रदेश

हर नागरिक की सुरक्षा हमारा दायित्व

Bundelikhabar

लोगों को सुरक्षा चक्र देना हमारी ज़िम्मेदारी

साधारण अभियान नहीं , यह लोगों की ज़िंदगी बचाने का अभियान है :मुख्यमंत्री

सागर/अभिलाष पवार
गुरुवार को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड-19 के टीकाकरण के संबंध में जिला स्तरीय, विकासखंड स्तरीय तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समूह को संबोधित किया। इस संबोधन प्रदेश के सभी मंत्री गण तथा राज्य स्तरीय प्रभारी अधिकारी गण कोविड समीक्षा की नियमित लिंक से जुड़े। इस दौरान जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य तथा समस्त संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक एनआईसी सेंटर से जुड़े तथा शेष सदस्यों ने दूरदर्शन और सभी क्षेत्रीय टीवी चैनलों के अलावा वेबकास्ट लिंक, फेसबुक लाइव, यू ट्यूब, ट्विटर पर संबोधन देख व सुना।

सागर से विधायक श्री शैलेंद्र जैन, संभागायुक्त श्री मुकेश शुक्ला, आईजी श्री आनंद शर्मा, कलेक्टर श्री दीपक सिंह, डीआईजी श्री राम शंकर डेरिया, पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री इच्छित गड़पाले, नगर निगम कमिश्नर श्री आर पी अहिरवार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आई एस ठाकुर, बीएमसी डीन डॉक्टर आरएस वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रचना बधोलिया सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी का कार्य अभी ख़त्म नहीं हुआ है३

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरे लहर से बचने के लिए वैक्सीन का सुरक्षा चक्र अत्यावश्यक है। यह एक महा अभियान है जिसे हम सभी को मिलकर पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण अभियान नहीं बल्कि लोगों की ज़िंदगी बचाने का अभियान है। इसके लिए विशेष तौर पर क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों को अपनी सक्रिय सहभागिता निभानी होगी।
उन्होंने कहा कि, हमें ऐसे प्रयास करने हैं जिससे महामारी फिर से न आए। लॉकडाउन के अब आर्थिक गतिविधियां चालू हो रही हैं और हम सभी को फिर से लॉकडाउन की नौबत नहीं आने देना है।

21 जून से चलेगा वैक्सीनेशन महा अभियान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने समस्त जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि, 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण प्रदेश में वैक्सीनेशन का महाभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सावधानी की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की लापरवाही से संक्रमण फिर से फैल सकता है। हम सभी को कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाना होगा और कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।

FB IMG 1623952526593

Bundelikhabar

Related posts

समन्वय बनाकर कार्य करें गैस एजेंसी संचालक

Bundeli Khabar

शासन-प्रशासन की चुप्पी के कारण भैया जी सरकार नागपुर रैफर

Bundeli Khabar

राशन डीलर के द्वारा बरती जा रही अनियमितताएं को लेकर पार्षदगणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!