33.4 C
Madhya Pradesh
April 16, 2026
Bundeli Khabar
Home » नवागत कलेक्टर की पहल:दो दिन में बने दस हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड
मध्यप्रदेश

नवागत कलेक्टर की पहल:दो दिन में बने दस हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो
आयुष्मान भारत योजना के तहत जबलपुर जिले में शेष सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत दो दिनों में करीब दस हजार पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं।

ज्ञात हो कि कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने जिले के सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र के अधीन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड अभियान चलाकर बनाने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कल गुरूवार 24 नवम्बर को जिले भर में 3 हजार 414 और आज शुक्रवार को शाम 7 बजे तक 6 हजार 357 पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं। अभियान के तहत राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले को पात्र व्यक्तियों को चिन्हित करने और उनके आयुष्मान कार्ड बनवाने का जिम्मा दिया गया है।


Bundelikhabar

Related posts

पाटन: बदले गए थाना प्रभारी, अब नवल आर्य होंगे संभालेंगे कमान

Bundeli Khabar

मंत्री जी का एक्शन मोड: पीडब्ल्यूडी इंजीनियर को किया निलंबित

Bundeli Khabar

एनएसएस कैम्प में पहुँचे पतंजलि के योग प्रशिक्षक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!