24.7 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220830 WA0007
मध्यप्रदेश

महँगाई पर हल्ला बोल रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सागर/ब्यूरो

भाजपा सरकार आमजनों को आर्थिक बोझ के तले दवाने पर उतारू ……….. सुरेन्द्र चौधरी

महंगाई के खिलाफ चार सितम्बर को दिल्ली में आयोजित हल्ला बोल रैली की तैयारीयों को लेकर नरयावली विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया की आवश्यक बैठक का आयोजन ब्लॉक मुख्यालय मकरोनिया में किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी थे। बैठक की अध्यक्षता मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी ने की। बैठक में महँगाई पर हल्ला बोल रैली को लेकर रणनीति तैयार की गयी। बैठक को संबोधित करते हुई पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि पूरे देश में महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल डीजल सहित खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अब दही,पनीर में भी जी.एस.टी लग गया है। भारत में जब से ट्रेन शुरू हुई है ट्रेन बंद करने का काम किसी ने नहीं किया था. लेकिन आज कई ट्रेन बंद हैं। प्लेटफार्म और ट्रेन का टिकट बढ़ दिया गया हैं। केन्द्र की भाजपा सरकार आमजनों को आर्थिक बोझ के तले दवाने पर उतारू हैं। श्री चौधरी ने अपील करते हुये कहा कि आगामी चार सितम्बर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचकर महंगाई और बेरोजगारी खिलाफ इस लड़ाई का हिस्सा बने। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष द्वय सुरेन्द्र सिंह चावड़ा,देवेंद्र कुर्मी, वरिष्ट कांग्रेस नेता आर. आर. पारासर, अमोल सिंह राजपूत,अशरफ खान,श्रीमति आशा जैन,अमित नायक, एड.अम्बुज चौहान, जयदीप तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किये। बैठक का संचालन रोहित वर्मा ने किया अन्त में आभार युकां अध्यक्ष राजा बुन्देला ने माना। बैठक में मुख्य रूप से सत्येन्द्र मोहन दुबे, कमल जैन,जगन्नाथ विश्वकर्मा, बबलू केशरवानी, कमल चौधरी, एड. सुनील सिंह, मदन सेन, श्री चन्द जैन, रोशन अनुरागी, विहारी कुर्मी, संदीप चौधरी, वीरेन्द्र वर्मा, वीरेन्द्र जैन, सुरेश यादव, कल्याण सिंह,धीरज खरे, राहुल अहिरवार, दुर्गेश अहिरवार, महेन्द्र यादव, राजा आजाद, मनोज तिवारी, शुभम यादव,दीपक कुर्मी, अनूप यादव,बाबू अहिरवार आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

आंख खुली और पड़ गया छापा

Bundeli Khabar

पार्टी के महायज्ञ में अंशदान रूपी आहुति जरूर दें: परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Bundeli Khabar

भारतीय जनता पार्टी मीडिया मीडिया विभाग के द्वारा पत्रकारों एवं उनके परिवारों के लिये स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!