21.2 C
Madhya Pradesh
October 29, 2026
Bundeli Khabar
images 3 7
मध्यप्रदेश

हत्या: सागर में भाजपा नेता के लड़के की गोली लगने से मौत

Bundelikhabar

सागर / अभिलाष पवार

मध्य प्रदेश में दिन प्रतिदिन अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है अपराधी खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं और वारदातों को अंजाम दे रहे है छोटी-छोटी बातों और छोटे छोटे विवादों पर लोग गोली चलाकर हत्या जैसी संगीन वारदात को अंजाम दे देते हैं।

सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के शुक्रवारी टौरी क्षेत्र में गुुरुवार सुबह भाजपा के पूर्व पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सामने आते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधिकारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें-समाजसेविका अरुणा नाभ ने अपने जन्मदिन पर लॉन्च की लाइफ हैंड फाउंडेशन

जानकारी के अनुसार, नईम खान के बेटे इमरान उर्फ बादशाह खान (33) गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे पैदल जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने इमरान को गोली मार दी। उधर, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल इमरान को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की जानकारी के बाद अस्पताल में इमरान के परिचितों की भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि इमरान को काफी करीब से गोली मारी गई है। गोली बाएं पैर में कमर-जांघ के बीच लगी है। मौके पर अधिक खून बह गया था। वारदात का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस फिलहाल जांच पड़ताल कर रही है।

Screenshot 20210729 140054

Bundelikhabar

Related posts

बैंकों में जालसाजी कर लोगों के पैसे निकालने वाले गिरोह का पर्दाफास

Bundeli Khabar

जहरीली शराब का कुख्यात इनामी तस्कर गिरिफ्तार

Bundeli Khabar

शिकार के लिये लगा फंदा वन विभाग ने किया जप्त

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!