21.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
images 9
मध्यप्रदेश

शिकार के लिये लगा फंदा वन विभाग ने किया जप्त

Bundelikhabar

बालाघाट ब्यूरो – लांजी वैन परिक्षेत्र में शिकारियों द्वारा लगाया गया फंदा वन विभाग की टीम द्वारा जप्त कर लिया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार वन्य प्राणियों के शिकार के लिए लांजी मुख्यालय से लगभग चार किलोमीटर दूर गई जी आई तार द्वारा खूंटी लगाकर कुछ फंदे लगाए गए थे जिससे कि वन्य प्राणियों का शिकार किया जा सके किन्तु वन विभाग की त्वरित कार्यवाही के चलते शिकारियों की योजना पर पानी फिर गया और कई वन्य प्राणि शिकार होने से बचा लिए गए। जिसमे वन परिक्षेत्र अधिकारी शिशुपाल अहिरवार की टीम की मुख्य भूमिका रही। वन परीक्षेत्र अधिकारी शिशुपाल अहिरवार के अनुसार उक्त घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है एवं मामले कि विवेचना की जा रही है और जल्द ही खोजबीन कर अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी कर कठोर से कठोर दंड दिलाया जाएगा ताकि भविष्य में इस प्रकार के कृत्य सामने न आएं और वन्य प्राणियों के जीवन को शिकार के संकट से मुक्त कराया जा सके।

Screenshot 2021 0524 142330
शिशुपाल अहिरवार वन परिक्षेत्र अधिकारी


Bundelikhabar

Related posts

बच्चों ने उत्साह से साइकिल चला कर पुरस्कृत हुए

Bundeli Khabar

दो लाख के बदले दस लाख पेड़ लगाए जाएंगे- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Bundeli Khabar

मझौली थाना पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ किया एक आरोपी को गिरफ्तार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!