28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
images 6
मध्यप्रदेश

जहरीली शराब का कुख्यात इनामी तस्कर गिरिफ्तार

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

जहरीली शराब का कुख्यात इनामी तस्कर गिरिफ्तार, क्राइम ब्रांच टीम ने फरार आरोपी को दमोह से दबोचा

जबलपुर का कुख्यात जहरीली शराब 5 हजार का इनामी तस्कर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया,जहा फरार आरोपी मुकेश जैसवाल को क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा दमोह जिले से गिरफ्तार किया है।

जहा एएसपी गोपाल खांडेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कजरवारा निवासी मुकेश जैसवाल जहरीली शराब की तस्करी हरियाणा से करता था जहा परियट में हरियाणा से गाय भैस के ट्रक में आरोपी द्वारा छुपा कर शराब लायी जाती थी और काम पर रखे गए लड़को से सभी ब्रांड की बोतल बना कर उसमें जहरीली शराब भरी जाती थी, और लड़कों के माध्यम से बेची जाती थी।

वही मिल्ट्री कैंटिन की बची हुई शराब की तस्करी भी अपने लड़को से करवाता था, वही जब मुकेश जैसवाल के विरुद्ध मामला कायम किया गया तो उसके द्वारा नकली अग्रिम जमानत पुलिस को पेश की गई जो जांच में सामने आई थी,उसके बाद लगातार मुकेश जैसवाल फरार चल रहा था जिसके ऊपर 5 हजार का इनाम उद्घोषित किया गया था, वही क्राइम ब्रांच की टीम ने दमोह जिले से फरार इनामी आरोपी मुकेश जैसवाल को गिरफ्तार किया है,जिससे पूछताछ जारी है।


Bundelikhabar

Related posts

बदहाल शिक्षा व्यवस्था

Bundeli Khabar

दो नई ट्रेनों के मिली हरी झंडी

Bundeli Khabar

छूटे पात्र परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाने घर-घर सर्वे करें: कलेक्टर छतरपुर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!