20.1 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0727 130738
मध्यप्रदेश

बैंकों में जालसाजी कर लोगों के पैसे निकालने वाले गिरोह का पर्दाफास

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो

जबलपुर की बरेला थाना पुलिस ने बैंकों में जालसाजी कर खाताधारकों के मोबाइल नंबर को बदलकर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है बरेला थाना पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवती और उसके 17 वर्षीय बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है यह दोनों जबलपुर के ग्रामीण इलाकों के थाना क्षेत्रों में भोले-भाले ग्रामीणों को धोखा देकर उनके बैंक अकाउंट से पैसे पार कर लिया करते थे पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें-पाटन: महीनों से कछुआ चाल में बन रहा है सड़क किनारे नाला

जबलपुर के बरेला पनागर सिहोरा आदि इलाकों में इन दोनों द्वारा ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी करते हुए उनके बैंक अकाउंट से पैसे पार किए जाते थे पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल और 10 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं वही आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी के पैसे से लगभग डेढ़ लाख रुपए सोने चांदी के जेवरात खरीदे गए थे जिन्हें पुलिस ने जप्त कर लिया है इन दोनों आरोपियों द्वारा जबलपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया जाता था पुलिस को लंबे समय से इन दोनों की तलाश थी पुलिस अब आरोपियों से और वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है


Bundelikhabar

Related posts

खनिज के अवैध परिवहन के तीन प्रकरणों में 48 हजार का अर्थदण्ड अधिरोपित

Bundeli Khabar

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने शास. अनु.जाति बालक छात्रावास का किया दौरा

Bundeli Khabar

15 अगस्त को वन अधिकारियों और वनकर्मियों को दिए जाने वाले पुरस्कार समारोह का वन विभाग ने किया बहिष्कार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!