. गर्भवती महिला की निर्मम हत्या
. हत्या को सड़क दुर्घटना में बदलने की कोशिश नाकाम
.तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में एक महीने बाद सुलझी गुत्थी
. मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर
पाटन// एक माह पूर्व चौकी नूनसर पुलिस थाना पाटन जिला जबलपुर के अंतर्गत जन्माष्टमी वाली रात एक सड़क दुर्घटना प्रकाश में आई थी किंतु घटना स्थल की परिस्थितियों को देख आम नागरिक से लेकर पुलिस तक सभी को दुर्घटना में एक संदेह नजर आ रहा है जिसका पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से विवेचना में लिया गया, तथा आज एसडीओपी पाटन द्वारा उक्त घटना का खुलासा किया गया।
क्या है मामला :
पुलिस थाना पाटन अंतर्गत जब सारी दुनिया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मना रही थी अब कुछ आरोपियों द्वारा एक खौफनाक साजिश रची जा रही थी, और उसी साजिश के तहत एक गर्भवती महिला को सड़क हादसा दिखाकर मौत के घाट उतारा गया, मूलतः नरसिंहपुर की निवासी कविता चौधरी से चौधरी मोहल्ला निवासी प्रयास पांडे ने दो बर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था चूंकि मृतक महिला बीमा कंपनी में कार्यरत थी जिस कारण महिला द्वारा तकरीबन 1 करोड़ रुपये मूल्य की बीमा पॉलिसी ली गई थी जिसकी लालच में आरोपी प्रयास पांडे द्वारा किराए के कातिलों का सहारा ले कर मौत के घाट उतार दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका दो माह की गर्भवती भी थी किंतु पैसों की लालच में अंधे होकर उक्त आरोपियों ने सड़क हादसे की आड़ में हत्या को अंजाम दिया, उक्त कृत्य में मुख्य आरोपी के इसारे पर धनीराम चौधरी, रामजी चौधरी एवं विक्रम ने पिकअप वाहन से टक्कर मार कर सुपारी किलिंग को अंजाम दिया, हालांकि मुख्य आरोपी प्रयास पांडे अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है और पुलिस द्वारा उसको पकड़ने का हर संभव प्रयास किया जा
रहा है।

