22.9 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
file 000000008b108208bbf4be99aefb7c32
मध्यप्रदेश

स्काउट गाइड का जिला स्तरीय द्वितीय सोपान सम्पन्न

Bundelikhabar

13 / 100 SEO Score

मध्य प्रदेश राज्य मुख्यालय के वार्षिक कार्यक्रम एवं संभागीय कार्यालय के आदेशानुसार जिला स्तरीय द्वितीय सोपान जांच शिविर का भव्य समापन

पाटन, जबलपुर। मध्य प्रदेश राज्य मुख्यालय के वार्षिक कार्यक्रम एवं संभागीय कार्यालय के आदेशानुसार भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ जबलपुर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय द्वितीय सोपान जांच शिविर का समापन समारोह 27 अक्टूबर 2026 को तान्या कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, पाटन में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। दिनांक 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट-गाइड ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए द्वितीय सोपान के पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा अपनी दक्षताओं का प्रदर्शन किया।

IMG 20261028 WA0023समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम सुश्री सृष्टि प्रजापति उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में श्री नलिनकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय संयोजक, श्रमजीवी पत्रकार परिषद; श्री अनिरुद्ध पटेरिया, संपादक, हरिभूमि; श्री अजय तिवारी, जिला संरक्षक; तान्या कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, पाटन के प्राचार्य श्री सी.एस. ठाकुर तथा श्री राहुल शर्मा, संपादक, राष्ट्र सूत्र शामिल रहे।

IMG 20261028 WA0028कार्यक्रम में जिला संगठन की ओर से जिला चीफ कमिश्नर डॉ. विजयकांत तिवारी, संयुक्त सचिव श्रीमती अमिता चौधरी एवं जिला संयोजक श्री वी.के. झारिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर का संचालन स्काउट शिविर संचालक श्री सुरेन्द्र चौधरी एवं गाइड शिविर संचालक श्रीमती अंजना वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।

IMG 20261028 WA0027शिविर में प्रमुख प्रशिक्षक के रूप में श्रीमती मंत्रो एक्का, श्री राहुल राजपूत, जिला समन्वयक, श्री राजेश नामदेव, श्री दीपक नामदेव, श्री शुभम सिंह, सुश्री शिखा ठाकुर, श्रीमती ममता देवी सिंह, श्री सूर्यकांत श्रीवास्तव एवं गाइड कैप्टन सुश्री अनीता ठाकुर सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को स्काउटिंग-गाइडिंग के नियमों, अनुशासन, प्राथमिक चिकित्सा, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता तथा विभिन्न स्काउट-गाइड गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस शिविर में जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के स्काउट-गाइड शामिल हुए। प्रतिभागी विद्यालयों में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटंगी, सेंट एलोसिस रिमझा, सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंडम, वी.एस.डी. हितकारिणी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीक्षितपुरा, होलीक्रॉस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्ही.एफ.जे., पीएम श्री सकरा पाटन, आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर 2 जबलपुर, नॉबर्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जबलपुर, क्राइस्ट चर्च को-एड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जबलपुर, ज्ञान गंगा चिल्ड्रन एकेडमी जबलपुर, डब्ल्यू.एस.ई.सी. जबलपुर, यश नर्सरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जबलपुर, तान्या कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पाटन एवं स्वामी विवेकानंद ओपन ग्रुप शामिल रहे।

IMG 20261028 WA0016

समापन समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जैसी संस्थाएं विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सेवा भावना, सहयोग एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिविर के सफल आयोजन में जिला संघ के पदाधिकारियों, शिविर संचालकों, प्रशिक्षकों, स्टाफ सदस्यों एवं मेजबान विद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन एवं स्काउटिंग-गाइडिंग के मूल आदर्शों को जीवन में अपनाने के संदेश के साथ हुआ।


Bundelikhabar

Related posts

जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Bundeli Khabar

राशन वितरण में धांधली के खिलाफ जन अधिकार संगठन के बैनर तले ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Bundeli Khabar

म.प्र. खादी-ग्रामोद्योग बोर्ड की पहल:खादी वस्त्रों के साथ सैल्फी भेजे और इनाम पायें

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!