25 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
images 1 8
मध्यप्रदेश

हत्या:शराब के लिए पैसे न देने पर चाकू से गोदा

Bundelikhabar

ग्वालियर / ब्यूरो  

उपनगर ग्वालियर के मद्दी बाजार में शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर बदमाश ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

जानकारी के अनुसार ग्वालियर थाना क्षेत्र के रानीपुरा निवासी अरविंद भदोरिया बीते रोज बाजार जा रहे थे जब वह मद्दी बाजार में पहुंचे तो धानु बेस नामक बदमाश ने उनका रास्ता रोक दिया और शराब के लिए पैसे मांगने लगा ।जब अरविंद ने शराब के लिए पैसे देने से मना किया तो धानु ने उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया और भाग गया ।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


Bundelikhabar

Related posts

दुष्कर्म: पाँच लोगों ने मिलकर घटना को दिया अंजाम

Bundeli Khabar

लोकायुक्त कार्यवाही: पाँच हजार की रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार

Bundeli Khabar

प्रयास जन सशक्तिकरण संस्थान का मनाया गया स्थापना दिवस

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!