20.1 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1629860283427
मध्यप्रदेश

कलेक्टर की त्वरित कार्यवाही

Bundelikhabar

केयर बाय कलेक्टर
दर्द से कराह रहे व्यक्ति को कराया विक्टोरिया में उपचार के लिये भर्ती

जबलपुर / ब्यूरो

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा प्रारम्भ किये गये केयर बाय कलेक्टर व्हाट्सएप नंबर पर आये मैसेज पर सक्रियता दिखाते हुये जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ओमती स्थित रियाज होटल के सामने सड़क किनारे दर्द से कराह रहे एक व्यक्ति को जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाकर पीड़ित मानवता की सेवा की एक और मिसाल पेश की है । केयर बाय कलेक्टर के व्हाट्स अप नम्बर पर यह मैसेज एक राहगीर द्वारा पीड़ित व्यक्ति की मदद के लिये भेजा गया था ।

कलेक्टर श्री शर्मा की निगाहें जैसे ही इस मैसेज पर गई उन्होंने तत्काल ही रेडक्रास सचिव अशीष दीक्षित को घंटाघर के पास सड़क किनारे पड़े दर्द से कराह रहे इस व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराने और उपचार की समुचित व्यवस्था करवाने के निर्देश दिये । श्री दीक्षित ने सीएमएचओ कार्यालय के जिला डेटा प्रबंधक विजय पाण्डेय को मैसेज भेजकर सूचना दी जिसके बाद विजय पाण्डेय ने सिविल सर्जन डॉ आर के चौधरी एवं 108 प्रभारी पवन तिवारी से संपर्क किया और दर्द से कराह रहे इस व्यक्ति को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय (विक्टोरिया) ले जाकर भर्ती करवाया । सीएमएचओ कार्यालय के डेटा प्रबंधक विजय पांडे के अनुसार मानसिक रूप से विक्षिप्त इस व्यक्ति के सिर में चोटें थी । जिला अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही इस मरीज का इलाज शुरू कर दिया गया ।


Bundelikhabar

Related posts

पाटन: वार्ड नं 7, 8 एवं 9 से चुनाव का बहिष्कार

Bundeli Khabar

कलेक्टर ने दी तंग करने की सजा, SDM को हटाया गया

Bundeli Khabar

निगम कमिश्नर का तुगलकी फरमान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!