26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220528 WA0017
मध्यप्रदेश

धामोनी बाले बाबा के सालाना उर्स के दूसरे दिन कव्वाली कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सागर/ब्यूरो

रात भर चलता रहा कव्वालियों और गजलों का शानदार मुकाबला, तालियों की गूंज ने बढ़ाया कब्बाल पार्टियों का हौसला, उर्स के तीसरे दिन आज भी तमाम रात होंगी कव्वालियां

सर्वधर्म कौमी एकता के प्रतीक हजरत सैयद मोहम्मद इश्हाक बली शामी उर्फ बाबा बालजति शाह रह.अलैह धामौनी वाले बाबा के तीन दिवसीय सालाना उर्स के दूसरे दिन शनिवार को कव्वाली प्रोग्राम के उद्घाटन के साथ ही तमाम रात कव्वालियों का प्रोग्राम चलता रहा।कव्वाली कार्यक्रम की शुरुआत में क्षेत्रीय विधायक एवं उर्स कमेटी के अध्यक्ष श्री तरबर सिंह लोधी ( बंटू भैया ) एवं आमंत्रित अतिथिगणों के द्वारा फीता काटकर कव्वाली  कार्यक्रम का उद्घाटन किया । उद्घाटन कार्यक्रम उपरांत हिंदुस्तान के मशहूर फनकार अमान अफजल कव्वाल पार्टी मुजफ्फर नगर और शाहिद साबरी कव्वाल पार्टी कोटा राजिस्थान के बीच तमाम रात कव्वाली एवं गजलों का शानदार मुकाबला चलता रहा।धामोनी वाले बाबा के सालाना उर्स के तीसरे और अंतिम दिन रविवार को भी तमाम रात हिंदुस्तान के मशहूर फनकार अमान अफजल कव्वाल पार्टी मुजफ्फर नगर और शाहिद साबरी कव्वाल पार्टी कोटा राजिस्थान के बीच कव्वाली एवं गजलों का मुकाबला होगा। कार्यक्रम का संचालन अशरफ खान ने किया एवं आभार मोहम्मद फिरदोश भाईजान ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से धामौनी दरगाह प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून बन्डा बाले, उपाध्यक्ष अब्दुल अजीज, कोषाध्यक्ष मो.इरशाद रंगरेज,हाजी अब्दुल मजीद, आमीन खान,मो. ताहिर, रफीक सिद्दीकी, परसोत्तम मास्टर,अनवर खान,चांद खान, राजू खान, जमना प्रसाद, बल्ली भाई, मुहम्मद नफीस, जिबरील नोमान खान, मुह.अय्यूब, मोहम्मद बासित सहित प्रशासनिक अधिकारियो सहित बड़ी संख्या में बाबा के श्रद्धालु मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

पांचवें दिन जिले में लगे 12550 टीके

Bundeli Khabar

अब लगेगा अवैद्ध शराब पर अंकुश

Bundeli Khabar

मुख्य न्यायाधीश ने पौधा रोपकर प्रदेशव्यापी पौधारोपण अभियान का किया शुभारंभ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!