34.7 C
Madhya Pradesh
May 27, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

गृह जेल संसदीय कार्य तथा विधि एवं विधायी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लिया जेल का जायजा

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

-मध्य प्रदेश के गृह जेल संसदीय कार्य तथा विधि एवं विधायी मंत्री नरोत्तम मिश्रा पहुंची जबलपुर, विभिन्न कार्यक्रमों में हुए जबलपुर में शामिल, कांग्रेस पर साधा निशाना, जबलपुर की भूमि और यहां की मिट्टी को बताया पवित्र

मध्य प्रदेश के गृह जेल संसदीय कार्य तथा विधि एवं विधायी कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का आज तड़के जबलपुर आगमन हुआ डॉ नरोत्तम मिश्रा जबलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे वही गृह एवं जेल मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने केंद्रीय जेल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड का निरीक्षण भी किया।

वही डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जबलपुर की भूमि और यहां की मिट्टी पवित्र है क्योंकि यहां पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कदम पड़े और वहां की केंद्रीय जेल में बहुत समय तक रहे हैं इसलिए जबलपुर की मिट्टी पवित्र हो गई है वहीं इस मौके पर नरोत्तम मिश्रा ने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा उन्होंने महिला कार्यकारिणी भंग होने पर कहा कि रेल के डिब्बों को बदलने से कुछ नहीं होता इंजन को बदलना जरूरी है नरोत्तम मिश्रा ने सीधे ही कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व पर सवालिया निशान खड़े किए हैं और कहा है कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व में बदलाव होना चाहिए जिससे कि कांग्रेस पार्टी भविष्य में कुछ कर सके डॉ नरोत्तम मिश्रा जबलपुर में आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम को डबरा के लिए रेल मार्ग से रवाना हुए।


Bundelikhabar

Related posts

दो दिवसीय बैक्सीन अभियान को मिलकर सफल बनायें: मुख्यमंत्री

Bundeli Khabar

जटाशंकर धाम में बनेगा सामुदायिक भवन

Bundeli Khabar

चीता के बाद अब कृष्णा, गजा, पूजा एवं मरीशा बने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के नागरिक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!