24.2 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210727 115308
मध्यप्रदेश

पाटन: महीनों से कछुआ चाल में बन रहा है सड़क किनारे नाला

Bundelikhabar

पाटन / संवाददाता
पाटन नगर में मुख्य मार्ग के किनारे नाले का निर्माण कार्य चल रहा है जो शायद इसी बजह से बनाया जा रहा था कि बरसात में लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े, किन्तु प्रशासन की निष्क्रियता के चलते नाले का निर्माण कार्य कछुआ गति में चल रहा है लॉक- डाउन के दौरान सामुदायिक भवन से कार्य चालू किया गया था जो आज दिनांक तक मात्र रेस्ट हाउस तक यानी मात्र चंद मीटर ही पहुंचा है, जिससे लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है, स्थानीय लोगों के अनुसार आये दिन मुख्य मार्ग पर बेरिकेट्स लगा कर बंद कर दिया जाता है जिससे वाहनों का आवागमन एक ओर से ही चालू हो जाता है और सड़क दुर्घटना होने का भी अंदेशा रहता है, क्योंकि वैसे भी सड़क पर मिट्टी आदि सामग्री के भी ढेर लगाए जाते हैं जिससे लोगों को काफी असुविधा झेलनी पड़ती है। सड़क पर मिट्टी डली हुई है जिस कारण बारिष के मौसम में मुख्य सड़क पर कीचड़ हो गया है और छोटे वाहनों के फिसलने का भी खतरा रहता है एवं किसी बड़ी अनहोनी का अंदेशा भी रहता है किंतु नगरीय प्रशासन अपनी आंखों में नींबू का रस निचोड़ कर तमाशबीन बना बैठा है।

यह भी पढ़ें-51 हजार वृक्षारोपण संकल्प: सांसद रीता बहुगुणा जोशी के आतिथ्य में

ज्ञात हो कि पूर्व में मा. नगरीय आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सख्त हिदायत भी दी थी कि उन ठेकेदारों के टेंडर निरस्त कर दिए जाएं जो कछुआ गति से निर्माण कार्य कर रहे हैं या फिर समय सीमा में पूर्ण न करें, किन्तु मंत्री जी की सख्त हिदायद के बाबजूद भी प्रशासनीक अधिकारियों के कानों पर जूं भी नही रेंगा, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

IMG 20210727 115259

Bundelikhabar

Related posts

बकस्वाहा आंदोलन: अमित भटनागर के नेतृत्व में सैकड़ों लोग हुए जटाशंकर में एकत्रित

Bundeli Khabar

शहर सेवादल ने गिरफ्तार होकर थाने में मनाई गौर जयंती

Bundeli Khabar

कलेक्टर का निर्देश बच्चों को नशे से दूर रखना प्रत्येक विभाग की जबाबदारी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!