26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210913 WA0037
मध्यप्रदेश

पाटन: थाना प्रभारी ने दल-बल के साथ धार्मिक आयोजनों का लिया जायजा

Bundelikhabar

पाटन / संवाददाता
गत रात्रि पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल ने पुलिस बल के साथ नगर में हो रहे धार्मिक आयोजनों का जायजा लिया, गैरतलब है कि वर्तमान में हिन्दू धर्म के गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है तो वही दूसरी ओर जैन धर्म के दस लक्षण पर्व का भी आयोजन किया जा रहा है एवं दोनो धर्मो के पर्व दस दिनों तक चलते हैं।

ज्ञात हो कि शासन द्वारा कोरोना महामारी के चलते धार्मिक आयोजनों के लिए गाईड लाइन तैयारी की गई है जिसके पालन में थाना प्रभारी पाटन आसिफ इकबाल में धार्मिक स्थलों पर पहुंच कर जायजा लिया साथ ही आयोजकों से चर्चा कर गाईड लाइन के अनुसार आयोजन करने की अपील की, इसी क्रम में थाना प्रभारी ने नगर के जैन मंदिर पहुंच कर कार्यक्रमो का जायजा लिया साथ ही मंदिर समिति से आयोजन के संबंध में चर्चा की।

पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल के अनुसार पुलिस प्रशासन पाटन द्वारा लगातार आयोजन स्थलों पर गस्ती की जा रही है एवं कोरोना गाईड लाइन के पालन करने के संबंध आयोजकों से लेकर आम नागरिकों को समझाइश भी दी जा रही है ताकि त्योहारों पर कोरोना महामारी का साया भी न पड़ सके, जिसमे आयोजकों से अपील भी की गई है कि किसी भी तरह के धार्मिक आयोजनों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का बिशेष ध्यान रखा जाए ताकि संक्रमण के खतरे को रोका जा सके।


Bundelikhabar

Related posts

मंत्री जी के बिगड़े बोल से नाराज वनकर्मी हुए एकजुट

Bundeli Khabar

प्रशासन की माफिया विरोधी बड़ी कार्यवाही

Bundeli Khabar

ब्लॉक कांग्रेस ने वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर पुण्य स्मरण कार्यक्रम का किया आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!