23.4 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20260415 WA0020
मध्यप्रदेश

तान्या कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा ने हासिल किया प्रदेश में 9 वां स्थान

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता 

नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय तान्या कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा कल्पना ठाकुर ने प्रदेश में कक्षा 10वीं की वरीयता सूची में नौवां स्थान हासिल कर पाटन नगर का नाम समूचे प्रदेश में रौशन किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा कल्पना ठाकुर ने समस्त विषयों में कुल 500 अंकों में से 491 अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉप 10 सूची में नौवां स्थान हासिल किया है।

IMG 20260415 WA00082

ज्ञात हो कि तान्या कॉन्वेंट स्कूल के छात्र प्रतिवर्ष अपनी प्रतिभा की छाप समूचे मध्यप्रदेश में छोड़ते है इसकी क्रम में माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड भोपाल द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा में इस वर्ष भी अपनी छाप बनाई है छात्रा के अनुसार उसकी उक्त सफलता के पीछे विद्यालय के शिक्षकगणों का विशेष योगदान रहा है जिन्होंने पढ़ाई के साथ साथ समय समय पर उचित मार्ग दर्शन भी प्रदान किया जिसके चलते आज इस उपलब्धि को हासिल किया।


Bundelikhabar

Related posts

कर्मकार मंडल की सुपर 5000 योजना

Bundeli Khabar

शिक्षक ही बिगाड़ रहे शिक्षा का स्तर, नौनिहालो का भविष्य अंधकार मय 

Bundeli Khabar

इंदौर के पहले पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्रा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!