22.1 C
Madhya Pradesh
September 24, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210628 WA0008
मध्यप्रदेश

न्यायालय परिसर में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

Bundelikhabar

माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में न्यायालय परिसर में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

छतरपुर/ हुसैन निज़ामी

माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में विजावर न्यायालय परिसर में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन इस अवसर पर प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती निशा गुप्ता प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अतिरिक्त न्यायाधीश श्री रूपेश कुमार गुप्ता द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनीष शर्मा व व्यवहार न्यायाधीश श्री मनमोहन सिंह कौरव के मार्गदर्शन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया आशुतोष पाठक तहसील विधिक सेवा समिति न्यायालय एवं जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक से पहुंचे आरके पटेरिया राजकिशोर प्यासी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्लड बैंक के लिए नियमों और मापदंड का पालन करते हुए ब्लड एकत्रित किया
वर्तमान समय मैं चल रही गंभीर बीमारी कोविड-19 कोरोना महामारी के चलते संपूर्ण भारत देश के ब्लड बैंकों में रक्त की मात्रा में भारी कमी आई है क्योंकि बीमारियों के चलते रक्तदान लगभग 1 वर्ष से भी ज्यादा समय से ब्लड बैंकों में ब्लड डोनेट करने वालों में कमी आई है इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहा है उक्त शिविर में न्यायालय के न्यायमूर्ति न्यायाधीश श्री मनमोहन सिंह कौरव ने रक्तदान कर कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चात विजावर थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर गुलगंज थाना प्रभारी शैलेंद्र चौरसिया जटाशंकर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष पत्रकार अरविंदअग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पुलिस स्टाफ जेल विभाग समाजसेवियों ने रक्तदान किया जबकि हटवाहा से पहुंचे विपिन मिश्रा ने 12 वीं बार रक्तदान किया जिस पर माननीय न्यायालय के न्यायाधीश द्वारा अभिवादन किया गया रक्तदान के सभी रक्तदान वीरों को माननीय न्यायालय की प्रथम जिला न्यायाधीश श्रीमती निशा गुप्ता द्वारा सभी को ब्लड डोनेशन सर्टिफिकेट दिए गए
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समस्त अधिकारी व तहसील विधिक सेवा समिति बिजावर की ओर से आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया

IMG 20210628 WA0009

Bundelikhabar

Related posts

ढिलाई नहीं, सजगता से कार्य करने की जरूरत: कलेक्टर

Bundeli Khabar

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 33 वे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल

Bundeli Khabar

बिजावर: पुलिस की आंखों से रोज काजल चुरा रहे है जुआड़ी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!