33 C
Madhya Pradesh
June 9, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

हादसा : बस और एंबुलेंस की भिड़ंत

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता

जबलपुर शहपुरा मार्ग बाधित होने के कारण पाटन नगर के आसपास दुर्घटनाएं अपनी चरम सीमा है जिस पर प्रशासन का अंकुश बोना सिद्ध हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम पाटन शाहपुरा मार्ग पर एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है जिसमें एक एंबुलेंस एक यात्री बस से टकरा गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत और एक व्यक्ति गंभीर रूप घायल हो गया, जिसको इलाज के लिया सिविल हॉस्पिटल पाटन से जबलपुर के लिए रैफर कर दिया गया, वहीं मृतक की पहचान सौरभ पटेल के रूप में की गई है।

ज्ञात हो कि पाटन पुलिस द्वारा प्रतिदिन वाहन चेकिंग की जाती है लेकिन अमूमन देखा गया है कि प्रायः पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग टोल टैक्स पर लगाई जाती है किंतु शहपुरा कटंगी मार्ग पर चेकिंग नहीं की जाती है जबकि वर्तमान समय में शहपुरा मार्ग पर चेकिंग अति आवश्यक है किंतु प्रशासन का ध्यान इतने हादसे होने के बाद भी इस ओर केंद्रित नहीं होता है।


Bundelikhabar

Related posts

महँगाई पर हल्ला बोल रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

Bundeli Khabar

बांधे रक्षा सूत्र, उपवास कर बकस्वाहा के जंगल बचाने की ली शपथ

Bundeli Khabar

शिवरात्रि पर महाकालेश्वर में बनेगा विश्व कीर्तिमान: होगा दीपोत्सव

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!