23.6 C
Madhya Pradesh
July 31, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2026 05 01 17 18 31 23 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
देश

बरगी डैम हादसा : माँ के आंचल से लिपटा मिला मासूम का शव

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

गत दिवस हुए बरगी डैम हादसे में आज भी क्रूज में सवार लापता लोगों की तलाश जारी है राष्ट्रीय स्तर की टीमों द्वारा लापता लोगों की तलाश जारी है जिसमें आज 16 घंटे बाद क्रेन के जरिए क्रूज को बाहर निकाला गया, जिसमें कई जिंदगियाँ मौत बन के आगोश में सिमटी हुई मिली।

Screenshot 2026 05 01 17 17 17 02 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

हादसा या लापरवाही :

सूत्रों एवं क्रूज में सवार यात्रियों के मुताबिक क्रूज मेंबर्स ने लाइफ जैकेट पहले से नहीं दी हुई थी बताया जा रहा है कि जब तूफान आया तो कई यात्रियों ने क्रूज को वापिस किनारे पर ले जाने के लिए बोला लेकिन क्रूज पायलट ने इसको आम बात बता कर काफी समय तक नजरअंदाज किया, उसके बाद एक बड़ी लहर आ कर क्रूज में समा गई और क्रूज पलट गया।

Screenshot 2026 05 01 17 17 35 99 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

प्रतिक्रियाएं :

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर प्रदेश के मुखिया मोहन यादव तक ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हादसे में हताहत हुए लोगों को मुआवजा का ऐलान किया। मौके पर उपस्थित मप्र सरकार के केबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी हादसे में हताहत हुए लोगों के शवों को देख कर अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए, शासन प्रशासन के समस्त लोगों के सामने जब एक महिला का शव सामने आया जो अपने बच्चे को अंतिम समय तक अपने सीने से लगाए रही और मृत्यु भी माँ बेटे को अलग नहीं कर पाई, इस मंजर ने घटना स्थल पर उपस्थित सभी लोगों की आंखों को नम कर दिया।


Bundelikhabar

Related posts

भविष्य की आहट / डा. रवीन्द्र अरजरिया

Bundeli Khabar

द्वारकामाई चैरिटी संस्था ने किया बारिश से प्रभवित लोगों को अनाज व खाद्य पदार्थ वितरण

Bundeli Khabar

भविष्य की आहट / डा. रवीन्द्र अरजरिया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!