23.6 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 1010 230636
मध्यप्रदेश

नवरात्रि के पावन पर्व पर दीनदयाल नगर में जित्तू खरे की शानदार प्रस्तुति

Bundelikhabar

सागर / ब्यूरो
शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर बुन्देलखण्ड के लोकप्रिय गायक जित्तू ख़रे ने देवी भक्तों के माध्यम से शमा बाँधा, समूचे भारत बर्ष में नवरात्र का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता हैं देवी आराधना का यह पर्व हिन्दू धर्म मे एक बिशेष आस्था का पर्व माना जाता है, लोग देवी प्रतिमाएँ विराजित करते हैं नौ दिनों तक मातारानी की पूजा अर्चना करते हैं पंडालों में साज सज्जा कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं जगह जगह पंडालों में देवी जागरण कराए जाते है मातारानी के जगराते कराए जाते हैं भक्तगण बड़ी श्रद्धा के साथ पंडालों में भंडारों का भी आयोजन कराते हैं।

Screenshot 2021 1010 230611

इसी क्रम में आज नवरात्रि के चौथे दिन दीनदयाल नगर गणेश पार्क मकरोनिया सागर में बुंदेलखंड के लोकप्रिय लोकगायक जितेंद्र खरे उर्फ जित्तू खरे बादल का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने देवी गीतों की प्रस्तुति का आनंद लिया, वैसे तो जित्तू खरे ने बुन्देली राई गायन में सारे देश में अपनी एक अलग ही छवि कायम की है, एवं वर्तमान में मध्यप्रदेश के सबसे लोकप्रिय कलाकार भी माने जाते हैं जिनके मात्र नाम से लाखों श्रोताओं की भीड़ जुट जाती है।

Screenshot 2021 1010 230559

उक्त कार्यक्रम का आयोजन दीनदयाल नगर गणेश पार्क में विराजी मातारानी की समिति द्वारा किया गया, जिसमें आदित्य दुबे, संदीप सचान, हेमंत नामदेव, अरबिंद मिश्रा, संतोष गुप्ता, देवेंद्र हजारी, सतीश जैन एवं मनीष जैन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने श्रद्धा भाव के साथ कार्यक्रम का पूर्ण आनंद लिया एवं आयोजक मंडल के प्रयासों की जमकर सराहना की।


Bundelikhabar

Related posts

सोशल मीडिया पर महिला अपराधों को पुष्टि किए बिना प्रसारित करना दण्डनीय है

Bundeli Khabar

पुलिस की निष्क्रियता एवं पक्षपात के चलते बड़ा हादसा

Bundeli Khabar

कृषि उपज मंडी में लगा कोरोना वेक्सीन केम्प

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!